लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, CBI कर रही पूछताछ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2020 11:01 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज सीबीआई की जांच का 8वां दिन है। जांच के 8वें दिन सीबीआई ने इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ शुरू कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत केस में सीबीआई जांच का 8वां दिन आजसुशांत केस में NCB, ED और सीबीआई तीनों की जांच तेज

सुशांत सिंह राजपूत निधन के केस में रिया चक्रवर्ती  DRDO गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। रिया अब सीबीआई के सभी वालों के जवाब देगीं। कुछ ही देर में रिया से सीबीआई के सवालों का सिलसिला शुरू होगा। रिया के साथ-साथ 14 जून के मुख्य गवाहों से भी सीबीआई आज पूछताछ करेगी। इनमें सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज, केशव, दीपेश मौजूद हैं।

 सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने, उनके पैसे लेने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की। इसकी जांच बिहार में अभिनेता के परिवार द्वारा दायर प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर पर आधारित है, जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके माता-पिता और भाई  शामिल हैं। अब रिया से इस मामले में सीबीआई पूछताछ करेगी।  रिया को पूछताछ के लिए आज बुलाया गया है। इससे पहले रिया के भाई सौविक से सीबीआई ने मैराथन पूछताछ की थी। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के पिता से भी कई घंटे तक पूछताछ की थी।रिया चक्रवर्ती के पिता और भाई से जांचकर्ताओं ने पूछताछ की और सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट-मेट सिद्धार्थ पिठानी से सात दिनों के लिए पूछताछ की गई।कल रिया के भाई सौविक से 14 घंटे पूछताछ हुई

रिया चक्रवर्ती को सीबीआई ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया अपने साथ जरूरी दस्तावेज भी लेकर गई हैं. ताकि वे अपनी सफाई में सीबीआई के सामने इन डॉक्यूमेंट्स को दिखा सकें।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या से मौत बताया और जांच शुरू कर दी कि क्या यह फिल्म बिरादरी में कथित भाई-भतीजावाद, गुटबाजी और विषाक्त प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा था। 

टॅग्स :सीबीआईरिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस