लाइव न्यूज़ :

सुशांत की बहन की FD से गायब हुए 2.5 करोड़ से ज्यादा रुपये, रिया के साथ पूछताछ में सामने आई बात

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 10:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में कथित धनशोधन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बाद कई नई बातें निकलकर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे2 करोड़ 65 लाख की यह रकम सुशांत ने अपनी बहन के नाम फिक्स डिपॉजिट किए थे। सूत्रों के मुताबिक सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम साढ़े चार करोड़ रुपए फिक्स डिपॉजिट कराए थे।सुशांत के बैंक खातों और जमा रकम के ईडी को कई अहम सबूत मिले हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में कई बातों का पता चला। रिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम को बताया कि कुछ रकम कम्पनी का लेखा जोखा रखने वाले दो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के नाम मार्च में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दरम्यान करीब दो करोड़ 65 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। 

2 करोड़ 65 लाख की यह रकम सुशांत ने अपनी बहन के नाम फिक्स डिपॉजिट किए थे। सूत्रों के मुताबिक सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम साढ़े चार करोड़ रुपए फिक्स डिपॉजिट कराए थे लेकिन रिया के आने के बाद इस फिक्स डिपॉजिट दो करोड़ ही रह गए थे। इसके अलावा भी सुशांत के बैंक खातों और जमा रकम के ईडी को कई अहम सबूत मिले हैं। 

मामले पर सुशांत सिंह के पिता ने कही यह बात

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने 27 पन्नों के अपने जवाबी हलफनामे में रिया की याचिका का विरोध किया और कहा कि अभिनेत्री ने ही एक बार ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की गुहार लगाई थी। रिया ने राजपूत के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी को न्यायिक क्षेत्र के आधार पर पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। 

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत का शुक्रिया जताने वाला नोट

रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को एक नोटबुक का पन्ना साझा किया और दावा किया कि सुशांत ने अपनी जिंदगी में कुछ चीजों के लिए शुक्रिया जताते हुए इस नोट को लिखा था। रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से एक पानी पीने के सिपर (बोतल) की भी तस्वीर साझा की जो राजपूत की 2019 में आई फिल्म ‘छिछोरे’ से जुड़ा मर्चेंडाइज (प्रचार सामग्री) है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!