लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामलाः रिया चक्रवर्ती का बयान, पुलिस ने यशराज फिल्म्स से करार का ब्योरा मांगा

By भाषा | Updated: June 19, 2020 17:41 IST

‘काई पो चे’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस इस मामले में पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही है।’’ रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्तों तथा कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा समेत 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यशराज फिल्म्स को पत्र भेजकर उन सभी करारनामों का ब्योरा मांगा है।

मुंबईःअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स को पत्र लिखकर राजपूत के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट का ब्योरा मांगा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुशांत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने दिए अपने बयान में बताया था कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया था और उन्हें भी इस बैनर के साथ काम बंद करने को कहा था। ‘काई पो चे’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस इस मामले में पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही है।’’ उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के परिजनों, रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्तों तथा कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा समेत 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,‘‘पेशेवर कोण के मद्देनजर पुलिस ने कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस को पूछताछ के लिए संपर्क करना शुरू किया है। इसके तहत पुलिस ने बृहस्पतिवार को यशराज फिल्म्स को पत्र भेजकर उन सभी करारनामों का ब्योरा मांगा है जो उसने अभिनेता के साथ किए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन कॉन्ट्रेक्ट की प्रतियां भी मांगी हैं जो यशराज फिल्म्स ने सुशांत के साथ किए थे।’’

अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिन में पुलिस उन लोगों को भी बुला सकती है जिन्होंने अपनी फिल्मों के लिए अभिनेता और प्रोडक्शन हाउसों में करार कराने में भमिका निभाई थी। सुशांत ने यशराज की दो फिल्मों में काम किया था। इनमें 2013 में मनीष शर्मा निर्देशित ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और 2015 में दिबाकर बनर्जी निर्देशित ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ थीं। इस बैनर के साथ उनकी तीसरी फिल्म ‘पानी’ हो सकती थी जिसका निर्देशन शेखर कपूर करने वाले थे।

हालांकि खबरों के अनुसार यशराज फिल्म्स ने फिल्म को रोक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिार को बांद्रा थाने में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा, ‘‘वह करीब नौ घंटे तक थाने में रहीं। जांच अधिकारी ने उनसे सुशांत की पेशेवर जिंदगी समेत अनेक कोणों पर सवाल पूछे।’’ अधिकारी के अनुसार, ‘‘रिया ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना करार खत्म कर लिया था और उनसे भी इस बैनर के साथ काम बंद करने को कहा था। रिया ने पुलिस को बताया कि यह पुरानी बात है।’’

सुशांत सिंह राजपूत के इंस्ट्राग्राम अकाउंट को ‘यादगार’ श्रेणी में डाला गया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की यादों से उनके चाहने वाले इंस्टाग्राम पर जुड़े रह सकेंगे क्योंकि इस प्लेटफॉर्म ने उनके खाते को ‘यादगार’ श्रेणी में डाल कर उसके साथ दी गई जानकारी में ‘रिमेम्बरिंग’ लिखा गया है। “काई पो चे”, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “छिछोरे” जैसी फिल्मों के अभिनेता राजपूत (34) रविवार को बांद्र स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही फिल्म उद्योग एवं उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके असामयिक निधन के कुछ दिन बाद ही इंस्टाग्राम ने उनके खाते पर दी गई जानकारी में “रिमेम्बरिंग” जोड़ उसे ‘यादगार’ श्रेणी में डाल दिया। यादगार श्रेणी का आशय किसी के जाने के बाद उसकी यादों को इस खाते में संजो कर रखना है। फोटो-वीडियो साझा करने संबंधी इस वेबसाइट के मुताबिक ‘यादगार’ खाते में कोई भी लॉगइन नहीं कर सकता। मृत्यु से पूर्व खाते के संचालक ने जो वीडियो, तस्वीरें यहां पोस्ट की होंगी वो उन यूजर्स को नजर आएंगी जिनके साथ इन्हें साझा किया गया होगा।

इसके साथ ही अकाउंट के ‘यादगार’ होने के बाद कोई भी मौजूदा पोस्ट या जानकारी में किसी तरह का बदलाव नहीं पाएगा। अभिनेता ने इस मंच से आखिरी बार तीन जून को अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट डाली थी। राजपूत की मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है जिनमें अभिनेता के परिवार के सदस्य, रिया चक्रबर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा जैसे करीबी मित्र शामिल हैं। पुलिस ने यशराज फिल्म्स से भी उस अनुबंध का विवरण जानने के लिये उसे एक पत्र भेजा है जो उसने अभिनेता के साथ किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिसमुंबईबिहारकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?