लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह केस में नाम आने पर रकुल प्रीत ने लिया एक्शन, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2020 12:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल में हैरकुल प्रीत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है

सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में ड्रग्स का ऐंगल सामने आ गया है। ऐसे में एनसीबी ने पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। रिया ने ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम भी लिया है। ऐसे में रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट की ओर रुख किया है। 

रकुल प्रीत सिंह के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है सूचना प्रसारण मंत्रालय को एक निर्देश जारी किया जाए, जिसमें उनका नाम लेने से मीडिया को रोका जाए। 

हाई कोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

रकुल ने याचिका में कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान पता चला है कि रिया चक्रवर्ती ने उनका और सारा अली खान का नाम एनसीबी से पूछताछ में लिया था जिसके बाद मीडिया में खबरें दिखाई जा रही हैं। रकुल के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि मीडिया रकुल प्रीत को प्रताड़ित कर रहा है। जबकि कोर्ट ने एक्ट्रेस से पूछा है कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आधिकारिक शिकायत क्यों नहीं की?

 रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान कहा था कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियां ड्रग्स लिया करते थे। वहीं लेकिन सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?