लाइव न्यूज़ :

सुशांत के कुक से पुलिस ने फिर से की 6 घंटे तक पूछताछ, बहन से भी दोबारा पूछे जाएंगे निजी सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 14:59 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में उनके कुक नीरज से पुल‍िस ने पूरे 6 घंटे दोबारा पूछताछ की है, पुलिस ने 14 जून को आत्महत्या से पहले के तीन दिन यानी 11 जून से 14 जून के बीच हुई हर छोटी बड़ी जानकारी मांगी

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आज इस दुनिया से अलव‍िदा कहे पूरा एक महीना हो गया है।सुशांत के निधन से उनके चाहने वाले अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं

 सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आज इस दुनिया से अलव‍िदा कहे पूरा एक महीना हो गया है। सुशांत के निधन से उनके चाहने वाले अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर को इस तरह का कदम उठाना पड़ा। हालांकि तमाम लोगों से पूछताछ के बाद भी मुंबई पुलिस को कोई ठोस सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से फ‍िर से पूछताछ की है।

सुशांत के कुक नीरज से पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की साथ ही 3 दिनों तक क्या क्या हुआ था उसकी जानकारी मांगी। इस दौरान एक्टर के किस किस से बात की थी। खाने पीने से लेकर हर चीज की जानकारी ली है।

इस बीच खबर ये भी है कि एक्टर की बहन मीतू से आज फिर से पुलिस पूछताछ कर सकती है। पुलिस उनसे 14 जून से पहले के 3 महीने में अपने भाई से हुई बातचीत, मुलाकात, उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से संबंधों, झगड़े जैसी हर छोटी-बड़ी चीज पर पूछताछ करने की तैयारी में है।

महीने बाद आज सुशांत के करीबी एक्टर को कर रहे याद

सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)" title="सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)"/>
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
बता दें कि आज सुशांत की मौत को 1 महीना हो गया है और ऐसे में सुशांत के कई करीबी लोग उनके ल‍िए अपना प्‍यार सोशल मीडिया पर जता रहे हैं। ऐसे में दिल बेचारा न‍िर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत के साथ की कई तस्‍वीरें साझा करते हुए ल‍िखा है, 'आज तुझे गए 1 महीना हो गया, अब तो तू फोन भी नहीं करेगा..'।वहीं सुशांत की जिंदगी में लंबे समय तक रहीं उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भगवान के आगे जलते हुए द‍िये की तस्‍वीर साझा की है और उन्‍हें 'ईश्‍वर का बच्‍चा' कहा है। 

वहीं एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी आज एक्टर की याद में इमोशनल नजर आईं। रिया ने सुशांत के साथ की दो बहुत प्यारी फोटो शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने सुशांत की याद में दोनों के प्यार को बताते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल