लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आते ही वायरल हुई करण जौहर की पार्टी का वीडियो-फोटो, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2020 09:05 IST

करण जौहर की पार्टी का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो सामने आया था तो आरोप लगाया गया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लिया गया था

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा हैरिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है

सुशांत  सिंह राजपूत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद इसमें ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है।रिया के फ़ोन पर मिले व्हाट्सऐप चैट के आधार पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी पड़ताल शुरू कर दी है कि इस मामले में कहीं ड्रग्स की भूमिका तो नहीं।

लेकिन इसी बीच करण जौहर की पार्टी का एक साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जब ये वीडियो सामने आया था तो आरोप लगाया गया था कि करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लिया गया था। अब इस पार्टी के फोटो और वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस पार्टी को लेकर एक बार फिर से फैंस का गुस्सा फूटा है। सुशांत को ड्रगि्या बताने के बाद अब फैंस इस वीडियो को शेयर करके तरह तरह से सवाल कर रहे हैं।

लोगों ने निशाना साधते हुए बॉलीवुड सितारों को नशेड़ी तक कह डाला था। वहीं, विकी कौशल पर ड्रग लेने का आरोप लगाया। इस वीडियो में सभी सितारे काफी अलग अंदाज में दिखे थे। करण जौहर का कहना है कि सभी मस्ती भरे मूड में थे, ना कि ड्रग्स लिया था।

ट्विटर पर लोगों ने एक बार फिर से इस वीडियो को शेयर किया है और यूजर्स ने इसपर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'यही है बॉलीवुड का असली चेहरा, जिसका हिस्सा नहीं थे सुशांत और इसलिए वह आसान टारगेट बने'..

विकी ने बताया था- हम सब जानते थे कि करण वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो शूट होने से पांच मिनट पहले करण की मां वहां मौजूद थीं। फिर वो वीडियो रिलीज हुआ। विक्की ने कहा  था कि उस रात ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकरण जौहरविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस