लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती ने की सुशांत सिंह राजपूत की बहन की इमेज खराब करने की कोशिश तो फूटा केआरके का गुस्सा, कहा- अब तो शर्म करो और कितना गिरोगी

By अमित कुमार | Updated: August 10, 2020 09:27 IST

सुशांत के वकील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिया ने प्रियंका पर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिससे भाई-बहनों के बीच एक अवरोध पैदा हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिया की इस हरकत से कमाल राशिद खान उर्फ केआरके काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।रिया ने इस मैसेज को सार्वजनिक कर ये बताने की कोशिश की है कि सुशांत खुद अपने परिवार के पास नहीं जाना चाहते थे। रिया ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए, उसमें सुशांत रिया से कह रहे हैं कि उनकी बहन उनके दोस्त और रूममैट सिद्धार्थ पिठानी को अपमानित कर रही हैं।

दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के मामले में घिरीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता के साथ हुई व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। इसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका के व्यवहार के बारे में चिंता व्यक्त करते और रिया के परिवार की तारीफ करते दिख रहे हैं। रिया ने इस मैसेज को सार्वजनिक कर ये बताने की कोशिश की है कि सुशांत खुद अपने परिवार के पास नहीं जाना चाहते थे। 

रिया की इस हरकत से कमाल राशिद खान उर्फ केआरके काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर रिया पर निशाना साधा है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'रिया चक्रवर्ती तुम्हारा कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार की शक्ल भी नहीं देखना चाहता था। क्या यह सच है? एक पिता का अकेला बेटा और 4 बहनों का प्यारा भाई अपने परिवार से नहीं मिलना चाहता था। क्या तुम सही कह रही हो ड्रामा क्वीन? और कितना गिरोगी? अब तो शर्म करो।'

केआरके ने रिया को बताया ड्रामा क्वीन

केआरके के इस ट्वीट को फैंस का भी साथ मिल रहा है। रिया ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए, उसमें सुशांत रिया से कह रहे हैं कि उनकी बहन उनके दोस्त और रूममैट सिद्धार्थ पिठानी को अपमानित कर रही हैं। बातचीत की शुरुआत में सुशांत रिया और उनके भाई शोविक की सराहना करते हैं। वह कहते हैं, ''आपका परिवार बहुत अच्छा है। शोविक दयालु है। आप मेरी हैं, आप मेरे लिए परिवर्तन की वजह हैं और मुझे राहत देती हैं। आप लोगों के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी।'' 

सुशांत ने रिया से बहन को लेकर कही थी यह बात 

एक अन्य चैट के मुताबिक रिया ने सुशांत का हाल पूछने के लिए मैसेज किया। सुशांत ने जवाब दिया, ''अच्छा नहीं हूं। मेरी बहन अब सिड भाई को भड़का रही हैं, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनिशमेंट उन्हें दी। ये बहुत उदास करने वाला है।'' सुशांत आगे अपनी बहन पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?