लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: रिया चक्रवर्ती और उनके पिता को CBI ने भेजा समन? एक्ट्रेस के वकील ने बताई पूरी सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: August 24, 2020 11:40 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस केस में सीबीआई ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीआई एक्ट्रेस और उनके घरवालों से जल्द से जल्द पूछताछ कर सकती है। सीबीआई की टीम सुशांत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मौजूद हाउस स्टाफ और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कुक और सुशांत के दोस्त के बयान में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। 

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई तेजी के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। ऐसी खबरें आ रही थी कि सोमवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। लेकिन रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की ओर से रिया या उनके परिवार को किसी तरह का समन नहीं आया है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीआई एक्ट्रेस और उनके घरवालों से जल्द से जल्द पूछताछ कर सकती है। 

सीबीआई की टीम सुशांत की मौत वाले दिन उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मौजूद हाउस स्टाफ और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर रही है। इन दोनों से की गई बातचीत के दौरान कई ऐसी बातें निकलकर सामने आईं हैं जिस पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया था। वहीं सीबीआई के सूत्रों की मानें तो कुक और सुशांत के दोस्त के बयान में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। 

दर्ज किया गया कुक नीरज का बयान

इससे पहले जांच एजेंसी ने सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अधिकारी कुक से लगातार डिटेल्स में पूछताछ कर रहे हैं। सुशांत की मौत वाले दिन कुक ने एक्टर को जूस दिया था। इस पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी एक बार फिर चीजों की बारीक से जांच-पड़ताल की थी।

सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी CBI 

सीबीआई की टीम अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे। तीसरी टीम जबकि प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच करेगी। सीबीआई इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सच सामने लाने की कोशिश में है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच