लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput: सीबीआई की धीमी जांच से परिजन हैं दुखी, सीएम नीतीश से मिले परिजन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2020 16:41 IST

राजपूत के परिजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है, हालांकि परिवार से जुडे़ लोगों का कहना है कि यह महज एक शिष्ट वार्ता है. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई की धीमी जांच से अभिनेता का परिवार दुखी है.

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार से मिलने के लिए केके सिंह के साथ उनकी बेटी और दामाद भी पहुंचे थे.सीबीआई जांच शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से सुशांत के परिजन मिलने पहुंचे थे. जांच अभी पूरी नहीं हुई है. गर्दन पर निशान से स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि हत्‍या है या आत्‍महत्‍या.

पटनाः बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे.

नीतीश कुमार से मिलने के लिए केके सिंह के साथ उनकी बेटी और दामाद भी पहुंचे थे. बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सुशांत सिंह राजपूत के परिजन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है, हालांकि परिवार से जुडे़ लोगों का कहना है कि यह महज एक शिष्ट वार्ता है. बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई की धीमी जांच से अभिनेता का परिवार दुखी है.

मुख्यमंत्री के आवास पर लगभग 20 मिनट तक चली मुलाकात. सीबीआई जांच शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से सुशांत के परिजन मिलने पहुंचे थे. पिता सीबीआई जांच के लिए परिजनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. यहां बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ था.

परिजनों की मांग पर बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी

परिजनों की मांग पर बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. यहां उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में परिवार की ओर से कोर्ट में पैरवी कर रहे अधिवक्ता विकास ने भी जांच में देरी पर निराशा उत्पन्न होने की बात कही थी.

विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में हो रही देरी से अभिनेता का परिवार खुश नहीं है. जांच की पूरी दिशा ही बदल गयी है. यह मौत मामला का है. लेकिन, सीबीआई ड्रग्‍स मामले की जांच ज्‍यादा कर रही है. ऐसे में सुशांत का परिवार बेबस महसूस कर रहा है. अधिवक्ता ने यह भी कहा था कि सुशांत की हत्‍या हुई है. 

विकास सिंह ने कहा था कि एम्स के चिकित्सक को उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर भेजी थी. तस्वीर को देखकर एम्स के चिकित्सक ने कहा था कि 200 फीसदी गला घोंट कर हत्या का मामला है, ना कि आत्महत्या का. एम्‍स के चिकित्सकों के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हत्‍या का है या खुदकुशी का, इस संबंध में अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. जांच अभी पूरी नहीं हुई है. गर्दन पर निशान से स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि हत्‍या है या आत्‍महत्‍या.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनीतीश कुमारएम्समुंबईरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?