लाइव न्यूज़ :

गंगा में विसर्जित हुईं सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां, घाट पर लगी फैंस की भीड़

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 16:30 IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने से परिवार के लोग पूरी तरह से टूट गए हैं। हर किसी के लिए इस सच्चाई को स्वीकार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की अस्थियां हाथ में लेकर पिता केके सिंह ने इसे प्रवाहित किया। इस मौके पर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर लोगों की बड़ी संख्या वहां पहुंच गई।सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस ने घाट पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां आज (गुरुवार) पटना के गंगा नदी में विसर्जित कर दी गई है। इस दौरान सुशांत के पिता केके सिंह के साथ उनकी बहनें नजर आईं। इसके बाद अब सुशांत सिंह का श्राद्धकर्म पटना में ही होगा। बेटे की अस्थियां हाथ में लेकर पिता केके सिंह ने इसे प्रवाहित किया। इस मौके पर पटना के एनआइटी गंगा घाट पर लोगों की बड़ी संख्या वहां पहुंच गई।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस ने घाट पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी।सुशांत की बहन श्वेता सिंह अमेरिका में है, लिहाजा वह यहां नहीं पहुंच पाई। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अगले कुछ दिनों में आने वाली हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। 

करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती का लिया गया बयान

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने दोस्त और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को बांद्रा पुलिस थाने पहुंची। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच अधिकारी ने रिया चक्रवर्ती को पुलिस थाने बुलाया था। उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस थाने पहुंचीं। पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो राजपूत के करीबी थे। 

डिप्रेशन की वजह तलाश कर रही पुलिस

पुलिस राजपूत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है। अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘सभी मामलों में यह एक प्रक्रिया होती है।’’ सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। उनके पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!