लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की हो सकती है ग‍िरफ्तारी, ड्रग पेडलर से डायरेक्‍ट कनेक्‍शन आया सामने

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 19:26 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स डीलरों के साथ लिंक पाया गया है। ऐसे में जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीबी ने सोमवार को मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया।इन दोनों से पूछताछ में रिया और उनके भाई से सीधा कनेक्शन पाया गया है।एनसीबी की टीम अभी रिया के खिलाफ और सबूत इकट्टा करना चाहती है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सोमवार को बड़ी बात का पता चला है। ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद से ही रिया और उनके भाई सवालों के घेरे में आ गए थे। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस मामले को काफी गंभीरता से जांच करने में जुट गई है। एनसीबी ने सोमवार को मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों से पूछताछ में रिया और उनके भाई से सीधा कनेक्शन पाया गया है।

एनसीबी की टीम अभी रिया के खिलाफ और सबूत इकट्टा करना चाहती है। ताकि रिया को जमानत न दी जा सके। टाइम्स नाउ के मुताबिक, एनसीबी से जुड़े लोगों का कहना है कि टीम ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से सीधा संबंध है। ऐसे में रिया और उनके भाई को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

ड्रग पेडलर के टच में बॉलीवुड के कई नामी चेहरे

गिफ्तार पेडलर्स से पूछताछ के दौरान रिया और उनके भाई के अलावा बॉलीवुड के और कई लोगों के नाम सामने आए हैं। एनसीबी इन नामों का जल्द खुलासा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताब‍िक, ड्रग पेडलर्स ने बताया है क‍ि बांद्रा, जुहू और लोखंडवाला इलाके में होने वाली बॉलिवुड पार्टीज में ड्रग्‍स ल‍िए जाते हैं। रिया पर भी ड्रग्स का 'इस्तेमाल और डीलिंग' करने का आरोप है। 

रिया से लगातार हो रही है पूछताछ

वहीं सीबीआई भी लगातार रिया से पूछताछ कर रही है। रविवार को सीबीआई के दल ने रिया चक्रवर्ती से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को करीब दस घंटे पूछताछ की थी। शौविक से सीबीआई बृहस्पतिवार से पूछताछ कर रही है। इस मामले में इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय भी धन शोधन के मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर चुका है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच