लाइव न्यूज़ :

सूर्या की फिल्म 'जय भीम' को लेकर निर्देशक ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2021 19:22 IST

ज्ञानवेल ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के निर्माण में "किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का थोड़ा सा भी विचार" नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्दे 1 नवंबर को रिलीज हुई 'जय भीम' पर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया हैवन्नियार संगम और समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि फिल्म में उन्हें खराब तरीके चित्रित किया गया हैजय भीम' के निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल ने कहा कि उनका किसी विशेष समुदाय को आहत करने का कोई इरादा नहीं था

चेन्नईः अभिनेता सूर्या अभिनीत फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल ने रविवार को कहा कि उनका किसी विशेष समुदाय को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और जिन्हें भी उससे ठेस पहुंची उसके लिये वह खेद प्रकट करते हैं। तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में 1 नवंबर को रिलीज हुई 'जय भीम' पर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है, जहां वन्नियार संगम और समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि फिल्म में उन्हें खराब तरीके चित्रित किया गया है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन-प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

ज्ञानवेल ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के निर्माण में "किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का थोड़ा सा भी विचार" नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें भी इससे ठेस पहुंची उनके प्रति मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं।" फिल्म निर्देशक ने विवाद के मद्देनजर सूर्या को हुई कठिनाई के लिए भी खेद व्यक्त किया, जो फिल्म के मुख्य अभिनेता और जय भीम के निर्माता हैं।

इस विवाद की जड़ एक दुष्ट पुलिस उप-निरीक्षक को 'गुरु' (गुरुमूर्ति) के रूप में नामित करके और एक दृश्य में पृष्ठभूमि में, एक कैलेंडर में समुदाय के उग्र अग्नि पॉट प्रतीक को और अग्रभाग में निर्दोष आदिवासी व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाले पुलिस एसआई को दिखाया जाना है, जिसे वन्नियार समुदाय की कथित बदनामी बताया जा रहा है।

ज्ञानवेल ने एक बयान में दावा किया, "मुझे नहीं पता था कि पृष्ठभूमि में लटकाए गए कैलेंडर को एक समुदाय के संदर्भ के रूप में समझा जाएगा। इसे किसी विशेष समुदाय के संदर्भ का प्रतीक बनाने का हमारा इरादा नहीं था और इसका मकसद वर्ष 1995 की अवधि को प्रतिबिंबित करना था।” 

टॅग्स :सूर्या शिवकुमारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?