लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का सुरैया का टीजर हुआ रिलीज, कैटरीना ने लगाए ठुमके तो फिरंगी बने आमिर खान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2018 16:35 IST

अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, फिल्म लगातार सुर्खियों में है।

Open in App

अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, फिल्म लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में अब इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म का कैटरीना और आमिर खान पर आधारित गाने का लुक रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है टीजर

रिलीज हुए इस टीजर वीडियो में कैटरीना कैफ सुरैया बन ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। फिल्म के सुरैया सॉन्ग कैटरीना कैफऔर आमिर खान पर फिल्माया गया है। इस गाने में बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ सुरैया बन बेहद हॉट अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, कैट के साथ फिरंगी अंदाज में आमिर भी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

सुरैया के देसी ठुमके देखकर आमिर खानमचलते हुए नजर आ रहे हैं। और तो और आमिर खान इस रिलीज हुए टीजर में सुरैया बनीं कैटरीना के आगे-पीछे नाचते भी दिख रहे हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री भी काफी बेहतरीन लग रही है। वहीं, इस टीजर वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 2 हजार 710 से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। वहीं, ये पूरा गाना दर्शकों को फिल्म के साथ थिएटर में ही देखने को मिलेगा।

 इस गाने को प्रभूदेवा ने कॉरियोग्राफ किया है। गौरबतल है कि यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है, जोकि इसकी पांचवीं भारतीय फिल्म है। यह फिल्म इस साल 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?