लाइव न्यूज़ :

2.0 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत-अक्षय की फिल्म ने 4 दिन में की बंपर कमाई, जानें पूरा कलेक्शन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2018 16:10 IST

रजनी कांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की चौथे दिन की हिन्दी कलेक्शन 97.25 करोड़ के आसपास पहुंच गई है।

Open in App

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने अपने 4 दिन में ही  जबरदस्त कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अगर रिकॉर्ड की बात करें तो सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने अब तक काफी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

साथ ही अगर कलेक्शन की बात करें,तो फिल्म ने पर्दे पर लगते ही रिकार्डतोड़ कमाई की है। अ 2.0 हिन्दी कलेक्शन की बात की जाए तो, चौथे दिन फिल्म ने 97.25 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। रजनीकांत की फिल्म 2.0 का हिन्दी कलेक्शन काफी अच्छा रहा। 

तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि रजनीकांत की 2.0 फिल्म हिन्दी कलेक्शन में 100 करोड़ से ऊपर बिजनेश करेगी। फिल्म को हिन्दी में डब किया गया है। सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार ने फिल्म में दमदार एक्टिंग की है। फिल्म को 15 भाषाओं में रिलीज किया गया है।

पहले ही फिल्म की शानदार कमाई की बात कही जा रही थी और ऐसा हुआ भी है। शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 के हिंदी वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई की थी और दूसरे दिन 18 करोड़ रूपये जोड़े। 

दो दिन में फिल्म को अब 38 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। ये हिंदी की ओरिजनल नहीं बल्कि डब फिल्मों की कैटेगरी में आती है, दूसरे की कमाई में सिर्फ़ दस प्रतिशत की गिरावट आई है। अब देखना है कि शनिवार और रविवार को फिल्म कितना तगड़ा प्रदर्शन करती है।

 

क्या है फिल्म की कहानी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में अक्षय कुमार को एक शक्तिशाली विलेन के रूप में दिखाया गया है। अक्षय कुमार का नाम फिल्म में डॉ. पक्क्षीराजन है जो अपनी शक्ति से सभी के फोन खींच लेते हैं। चील का अवतार लेकर पूरी दुनिया में आतंक करता है। इसके बाद एंट्री होती है चिट्टी को जो लोगों को इस आतंक से बचाता है। फिल्म के बीच में कॉमेडी भी है और रोमांस भी। 

टॅग्स :2.0रजनीकांतअक्षय कुमारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल