लाइव न्यूज़ :

देश में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए रजनीकांत ने कही दिल जीतने वाली बात

By भाषा | Updated: April 14, 2020 20:09 IST

रजनीकांत ने दुनिया भर में बसे तमिलों से अनुरोध किया कि खुद को इस संक्रमण से बचाने के लिए पांबदियों का पालन करें और इस साल परिवार के सदस्यों के लिए यही सबसे बड़ा तोहफा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत ने कहा, ‘‘आप जिस भी देश में रहते हैं, कृपया पाबंदियों का पालन करें और अपनी सुरक्षा करें।रजनीकांत ने फिल्म फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख रुपए की रकम डोनेट की थी।

कोरेाना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लगाई जा रही सभी पाबंदियों का पालन करने की अपील लोगों से करते हुए सुपर स्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा ‘‘यह वक्त भी गुजर जाएगा।’’ तमिल नववर्ष के अवसर पर वीडियो संदेश में अभिनेता रजनीकांत ने दुनिया भर में बसे तमिलों से अनुरोध किया कि खुद को इस संक्रमण से बचाने के लिए पांबदियों का पालन करें और इस साल परिवार के सदस्यों के लिए यही सबसे बड़ा तोहफा होगा।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है और भारत और तमिलनाडु भी इससे अलग नहीं हैं। जो आपसे दूर हैं, आपके रिश्तेदार, परिवार के सदस्य, वे हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, आपकी चिंता करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस भी देश में रहते हैं, कृपया पाबंदियों का पालन करें और अपनी सुरक्षा करें। इस साल यही आपके रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के लिए आपका सबसे बड़ा तोहफा होगा।’’

रजनीकांत ने कहा है, ‘‘अच्छे से रहें, चिंता ना करें। यह वक्त भी गुजर जाएगा।’’ कोरोना के कारण मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में लोगों की मदद के लिए साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। रजनीकांत ने वर्कर्स के लिए 50 लाख रुपए डोनेट किए थे।रजनीकांत ने फिल्म फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को ये रकम डोनेट की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसरजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!