ऑनलाइन लीक हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', कमाई पर पड़ेगा गहरा असर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 15, 2019 03:48 PM2019-07-15T15:48:42+5:302019-07-15T15:48:42+5:30

सुपर 30 ने पहले दिन 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऋतिक रोशन की सुपर 30 ऑलाइन लीक हो गई है। सुपर 30 पहली फिल्म नहीं है जोकि ऑनलाइन लीक हुई है।

super 30 hrithik roshans full movie leaked by tamilrockers | ऑनलाइन लीक हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', कमाई पर पड़ेगा गहरा असर

ऑनलाइन लीक हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', कमाई पर पड़ेगा गहरा असर

Highlightsऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को फैंस से जमकर सराहा मिली है। ऋतिक के काम को सराहा भी जा रहा है। लेकिन फिल्म को अब तगड़ा झटका लगा है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को फैंस से जमकर सराहा मिली है। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में ऋतिक के काम को सराहा भी जा रहा है। लेकिन फिल्म को अब तगड़ा झटका लगा है।

 सुपर 30 ने पहले दिन 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऋतिक रोशन  की सुपर 30 ऑलाइन लीक हो गई है। सुपर 30 पहली फिल्म नहीं है जोकि ऑनलाइन लीक हुई है। इससे पहले बॉलीवुड की कई फिल्में ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। 

फिल्म रिलीज के 3 दिन बाद पाइरेसी का शिकार हुई है फिल्म ऑनलाइन लीक होने से मेकर्स को इसका भरी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स जब पीएम मोदी से मिले थे तो उन्होंने पाइरेसी पर रोक की मांग की थी। 

इसके बाद एक कानून का प्रवाधान भी पेश किया गया है। लेकिन इनका कोई खास फर्क देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्में लगातार एक के बाद एक लीक हो रही हैं।

हाल ही में ऋतिक की पत्नी सुजैन अपने बच्चों के साथ सुपर 30 देखने पहुंची थीं। फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आनंद के जीवन के हर एक पड़ाव को पेश किया गया है। ऋतिक फिल्म में आनंद कुमार के रोल में हैं। जबिक मृणाल ठाकुर आनंद की पत्नी के रोल में नजर आई हैं।

Web Title: super 30 hrithik roshans full movie leaked by tamilrockers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे