लाइव न्यूज़ :

Video:'भारत' के लिए सुनील ग्रोवर ने दिया फनी ऑडिशन, बनाना चाहते हैं सलमान खान की हीरोइन

By विवेक कुमार | Updated: July 30, 2018 14:37 IST

प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद अब कैटरीना कैफ फिल्म भारत में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई:सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म ‘भारत’ इन दिनों चर्चा में हैं जबसे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से कन्नी काटी है तब से ये सवाल उठ रहा है कि फिल्म में प्रियंका की जगह कौन लेगा, सलमान के साथ कौन दिखेगा? इन सबको देखते हुए फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील फिल्म ‘भारत’ का ऑडिशन देते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने  सलमान की हीरोइन बनने की इच्छा जाहिर की है। 

वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा है- नैन्नी की तरफ से वैकेंसी का एप्लिकेशन..जवाब में अली अब्बास ने भी लिखा है कि- हा..हा..सुनील तुम पागल हो…ऐसे ही रहना

अली ने हाल ही में ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने की जानकारी दी थी और कहा था कि उन्होंने ‘‘खास वजह’’ से यह फिल्म छोड़ी है। प्रियंका के अमेरिकी गायक निक जोनस से सगाई करने की खबरें चर्चा में बनी हुई है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद अब कैटरीना कैफ फिल्म भारत में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान और कैटरीना आखिरी बार साल  2017 में आई हिट फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ में साथ नजर आए थे। इसका निर्देशन भी अली ने किया था। निर्देशक एक बार फिर इस जोड़ी के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।

टॅग्स :सुनील ग्रोवरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया