लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी 'धड़कन' के सीक्वल में करेंगे काम? जानिए बॉलीवुड के अन्ना का जवाब

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 16:22 IST

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की साल 2000 में आई फिल्म 'धड़कन' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के डॉयलोग्स और गाने आज भी फैंस के जुंबा पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जल्द ही धड़कन के सीक्वल में काम करेंगे। इस पर अब बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का जवाब सामने आया है।

बॉलीवुड में जब भी हिट जोड़ी की बात होती है तो अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों ही कलाकारों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।  90s के दशक में एक्शन फिल्मों में इनकी जोड़ी फिल्म को हिट कराने की गेरंटी मानी जाती थी। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जल्द ही धड़कन के सीक्वल में काम करेंगे। 

इस पर अब बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का जवाब सामने आया है। सुनील ने इन सभी बातों को अफवाहों करार देते हुए फैंस की उम्मीदों पर विराम लगा दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा- मैं और अक्षय अब बूढ़े हो चुके हैं। हमें स्क्रीन पर रोमांस करते हुए भला अब कोई क्यों देखना चाहेगा। अगर इस फिल्म में हमारे बच्चे काम करें तो बेहतर होगा।'

वहीं फिल्म की कास्टिंग पर काम हो रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बच्चे इस फिल्म के लिए कास्ट होते हैं या नहीं। प्रोड्यूसर रतन जैन के मुताबिक वह फिल्म की शूटिंग साल 2021 में शुरू कर सकते हैं। ये माना जा रहा है कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी नजर आ सकती है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारसुनील शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!