लाइव न्यूज़ :

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस के लिए भेजा खास मैसेज, कोर्ट के बाहर कहा- "हैप्पी वैलेंटाइन डे जैकलीन..."

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2023 16:12 IST

गौरतलब है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल मं बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल मं बंद है।सुकेश ने जैकलीन को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैकोर्ट में मंगलवार को पेशी के दौरान सुकेश ने मीडिया से बात की

नई दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को याद किया। सुकेश ने कोर्ट नें पेशी के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "उन्हें मेरी तरफ से हैप्पी वैलेंटाइन डे विश करना।" दरअसल, मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अदालत में जब महाठग सुकेश को पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तो मीडिया ने उससे कई सवाल किए।

इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। पत्रकारों ने सुकेश से उसकी इच्छा के बारे में पूछा तो, उसने जैकलीन को वैलेंटाइन विश करने की इच्छा बताई। वहीं, जैकलीन पर लगे आरोपों को लेकर  जब सवाल किया गया तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जैकलीन फर्नांडीज का जिक्र करते हुए सुकेश ने कहा, "जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं।"

गौरतलब है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल मं बंद है। सुकेश के साथ जैकलीन के कथित संबंध होने का दावा जांच एजेंसी कर रही है, जिसके चलते इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन भी फंसी हुई है। सुकेश के साथ नाम जुड़ने के कारण जैकलीन फर्नांडीस को कई बार दिल्ली की कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में महाठग की कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी के मामले में सुनवाई की गई। सुकेश पर करोड़ो की जबरन वसूली और एक व्यवसायी की पत्नी को धोखा देने के मामले में केस चल रहा है। 

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने महाठग सुकेश पर गंभीर आरोप लगाया था। सुकेश की वजह से कानूनी कार्रवाई में फंसी जैकलीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुकेश ने मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और मेरी जिंदगी नरक बना दी है। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़वैलेंटाइन डेदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?