लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, कहा- मेरा मानना ​​है कि ED को जांच का आदेश दिया गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 17:12 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थेउनकी आत्महत्या ने फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी है

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपनी बात सबके सामने रखते हुए नजर आए। उन्होंने हाल ही में ट्वीट करते हुए कहा, 'अपने नवीनतम पत्र में मैंने पीएम से प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश देने का अनुरोध किया है और एनआईए को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के लिए परिस्थितियों की जांच करने के लिए कहा है। इसके बाद हम सीबीआई और इन दो राष्ट्रीय एजेंसियों से मिलकर बना SIT का गठन कर सकते हैं।'

उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा मानना ​​है कि ईडी को जांच का आदेश दिया गया है।' मालूम हो, हाल ही में उन्होंने आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की पहल करने को कहा था। सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा था, 'मुझे क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई?' बता दें, 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी आत्महत्या ने फिल्म उद्योग में पक्षपात पर एक बहस छेड़ दी थी। 

इससे पहले उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। मैंने पटना पुलिस की और प्राथमिकी एवं विस्तृत जांच के लिए खुली छूट दिये जाने की उनकी तारीफ की है। अब जबकि दो जांच (महाराष्ट्र एवं पटना पुलिस द्वारा) चल रही है तो मैं सीबीआई जांच के लिए पहल करूंगा। उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा है कि उन्हें कोई आपत्ति (सीबीआई जांच से) नहीं है पर चाहते हैं कि सुशांत को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।'

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीसुशांत सिंह राजपूतएनआईएसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस