लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सुब्रमण्यम स्वामी ने संदीप सिंह को लेकर किया सवाल, पूछा- वो कितनी बार और क्यों गए दुबई?

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 16:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी काफी एक्टिव हैं। ऐसे में उन्होंने इस बार सुशांत के दोस्त संदीप सिंह को लेकर सवाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से संदीप सिंह लगातार उनके लिए इंसाफ मांग रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अपनी राय सामने रखते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए संदीप सिंह को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संदिग्ध संदीप सिंह से भी सवाल-जवाब होने चाहिए कि वो कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?' बता दें, संदीप सिंह सुशांत के दोस्तों में से एक हैं। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मृत्यु के बाद से वो लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, जिनके अनुसार सितंबर 2019 से संदीप की सुशांत से कोई बातचीत नहीं हुई थी। 

वहीं, अब संदीप सिंह खुद भी सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। दरअसल, सुशांत की मौत के बाद से संदीप लगातार खुद को उनका करीबी बता रहे हैं। ऐसे सवाल ये खड़ा होता है कि अगर वो उनके इतने ही अच्छे दोस्त थे तो दोनों में लगभग 10 महीनों से बातचीत क्यों नहीं हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि संदीप सिंह कांग्रेस नेता संजय निरूपम के संपर्क में थे। यही नहीं, बताया जा रहा है कि संदीप की सुशांत की बॉडी ले जाने वाली ऐम्बुलेंस के ड्राइवर अक्षय बंडगार से भी बात हुई थी। 

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं, सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार उनसे पूछताछ की।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस