लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर 2020 में ही आलिया-रणबीर की शादी कराना चाहते थे, अब उनका सपना पूरा हो रहा हैः सुभाष घई

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 11:08 IST

फिल्ममेकर ने सुभाष घई ने बताया कि ऋषि कपूर ने उनसे कहा था कि वह आलिया और रणबीर की शादी की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष घई ने कहा कि रणबीर और आलिया अब ऋषि कपूर का सपना पूरा कर रहे हैंसुभाष घई इस बात से खुश हैं कि आखिरकार आलिया और रणबीर शादी कर रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस हफ्ते मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर से उनके फैंस और फॉलोअर्स काफी खुश हैं। इस बीच दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने ऋषि कपूर के सपने को लेकर खुलासा किया है। ऋषि कपूर के खास दोस्त रहे सुभाष घई इस बात से खुश हैं कि आखिरकार आलिया और रणबीर शादी कर रहे हैं।

बॉम्बे टाइम्स को दिए साक्षात्कार के दौरान घई भावुक हो गए और आलिया और रणबीर के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में जब वह एक कार्यक्रम के लिए ऋषि कपूर से मिलने उनके घर गए थे तो अच्छे दोस्त के तौर पर उनकी लंबी बातचीत हुई। घई ने साझा किया कि ऋषि कपूर को यह बताते हुए खुशी हुई कि वे दिसंबर 2020 में रणबीर की आलिया के साथ शादी की बड़े पैमाने पर योजना बना रहे थे। फिल्म निर्माता ने कहा कि वह खुश हैं कि रणबीर और आलिया आखिरकार ऋषि कपूर के सपने को पूरा कर रहे हैं।

 कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरके हाउस में आलिया और रणबीर कपूर सात फेरे लेंगे। यहां 4 दिन तक शादी का कार्यक्रम चलेगा। रणबीर के माता-पिता, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अनुभवी स्टार नीतू कपूर ने भी 1980 में आरके स्टूडियो में ही शादी के बंधन में बंधे थे। समारोह मेहंदी के साथ शुरू होगा और उसके बाद अगले दिन संगीत समारोह और अंत में शादी होगी।

आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने कहा कि शादी में सिर्फ 28 लोग ही शामिल होंगे जो परिवार के ही लोग होंगे। शादी को साधारण रखा गया है। शादी के बाद अप्रैल के अंत में रणबीर और आलिया अपने दोस्तों और फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी करेंगे।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरसुभाष घईऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल