लाइव न्यूज़ :

Student Of The Year 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग पर साथ पहुंचे सारा अली खान और वरुण धवन, कार्तिक आर्यन भी थे मौजूद

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2019 09:59 IST

Student Of The Year 2 बड़े पर्दे पर आज रिलीज होने वाली है। फिल्म से तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।

Open in App

अनन्या पांडेय, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। ऐसे में मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। जिसमें कार्तिक आर्यन और वरुण धवन के साथ सारा अली खान भी मौजूद रहीं। 

साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल इस फिल्म से अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं पहली वाली स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीनों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के स्क्रीनिंग पर अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, करण जौहर, खुशी कपूर, वरुण धवन और सारा अली खान साथ में दिखाई दिए। सभी कलाकर कैजुअल लुक में भी बेहद अच्छे दिखाई दे रहे थे। 

सारा और वरुण की दिखी केमेस्ट्री

वरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म कुली नम्बर 1 की सीक्वल में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी दोनों साथ दिखाई दिए। जहां सारा ओरेंज कलर के आउटफिट में दिखी तो वरुण व्हाइट टीशर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। 

टॅग्स :सारा अली खानवरुण धवनटाइगर श्रॉफतारा सुतारियाअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस