लाइव न्यूज़ :

35 साल के हुए साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य, ग्रेजुएशन छोड़ शुरू किया था फिल्मी करियर

By वाणी श्रीवास्तव | Updated: November 23, 2021 14:42 IST

23 नवंबर, 1986 को हैदराबाद में पैदा हुए नागा चैतन्य ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही रोककर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे नागा ने अक्टूबर, 2017 में एक्ट्रेस समांथा रूथ से शादी कीसामंथा से रिश्ता जुड़ने के पहले नागा और श्रुति के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर थीं

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य आज 35 साल के हो गए हैं। जी हां वही नागार्जुन जिन्हे उत्तर भारत में मास के नाम से जाना जाता है। नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और सुपरस्टार का ओहदा रखते हैं। 23 नवंबर, 1986 को हैदराबाद में पैदा हुए नागा चैतन्य ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही रोककर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

अपने अभिनय से नाम कमाने वाले नागा चैतन्य ने पिता के नाम का कभी इस्तेमाल नहीं किया और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। नागा ने अक्टूबर, 2017 में एक्ट्रेस समांथा रूथ से शादी की। हालाकि कम ही लोग जानते हैं कि समांथा से पहले नागा चैतन्य का अफेयर कमल हासन  की बेटी श्रुति हासन से था। सामंथा से रिश्ता जुड़ने के पहले नागा और श्रुति के बीच अफेयर की खबरें जोरों पर थीं।

एक लीडिंग पोर्टल के सोर्स के मुताबिक, दोनों का प्यार इतना गहरा था कि एक-दूसरे को देखे बिना नहीं रहते थे। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आ गई थीं। 2013 के साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दोनों की नजदीकियां देखने को मिली थीं। 

लेकिन बाद में दोनों के बीच मन मुटाव हो गया और दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स की माने तो श्रुति और उनकी छोटी बहन अक्षरा हासन एक फंक्शन में नागा चैतन्य के साथ गए थे, इसी दौरान श्रुति को परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर जाना था तो उन्होंने नागा चैतन्य को कहा कि मेरी बहन को भी लेते जाना। हालांकि, टाइमिंग इश्यू की वजह से नागा चैतन्य अक्षरा को छोड़कर अकेले ही चले गए। बस इसके बाद से ही श्रुति हासन और नागा चैतन्य में मनमुटाव हो गया और आखिरकार यही इनके ब्रेकअप की वजह भी बना

श्रुति के जाने के बाद नागा सामंथा के करीब आए और बाद में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। चार साल चले इस रिश्ते के बाद अक्टूबर 2021 में सामंथा और नागा ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। फिलहाल नागा अपनी आगे के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनकी कई फिल्में अपना जलवा दिखाने के लिए कतार में खड़ी है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहैप्पी बर्थडेहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!