लाइव न्यूज़ :

मशहूर एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, कहा- मैंने गोलियां ले ली हैं, कुछ ही घंटों में मर जाउंगी

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 09:10 IST

इस घटना के बाद एक्ट्रेस को चेन्नई के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी सुसाइड करने का कारण कुछ नेताओं को बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देविजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी मां और बहन के लिए जीने की कोशिश की।

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से आत्महत्या के कई मामले आए हैं। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर कुछ टीवी कलाकारों ने आत्महत्या कर सभी को हैरत में डाल दिया। अब साउथ की मशहूर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। तमिल एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने भी कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा था कि उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे बहुत तनाव में हैं। उन्होंने एक्टर से नेता बने सीमान और हरि नाडर के फॉलोअर्स पर उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो है और वह इससे ज्यादा डिप्रेशन का सामना नहीं कर सकती हैं, इस वजह से वह अपनी जान दे रही हैं। 

मां और बहन के लिए की थी जीने की कोशिश

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी मां और बहन के लिए जीने की कोशिश की। पिछले 4 महीने से वह बेहद तनाव से गुजर रही थी, इसके बावजूद उन्होंने अपनी तकलीफों को छिपाकर एक समान्य जिंदगी जीने का प्रयास किया। लेकिन हाल ही में हरिनाडर ने मीडिया में मुझे अपमानित किया है। जिसके बाद मेरे लिए चीजों को मैनेज करना नामुमकिन सा हो गया है। 

इस नेता को बताया अपनी ऐसी हालत का जिम्मेदार

विजयलक्ष्मी ने कहा, 'मैंने अपनी बीपी की कुछ गोलियां पहले ही ले ली हैं, इसलिए कुछ ही समय में मैं लॉ ब्लड प्रेशर से पीड़ित हो जाउंगा और कुछ ही घंटों में मैं मर जाउंगी। मैं उन प्रशंसकों को बताना चाहूंगी, जो सिर्फ इसलिए देख रहे हैं क्योंकि मैं कर्नाटक में पैदा हुई हूं, सीमान ने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है। एक महिला के रूप में मैंने इसे अपनी क्षमताओं के साथ सहा है, मैं अब दबाव को संभालने में सक्षम नहीं हूं।' 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीटॉलीवुड सिनेमाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!