लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग काउच को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा,कहा-मुझे सारी चीजें...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2020 07:51 IST

साउथ की एक्ट्रेस वाणी भजन ने भी इस बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. वाणी ने बताया कि तमिल सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में अक्सर कास्टिंग काउच को लेकर कई गंभीर खुलासे होते रहते हैं.इस मसले पर अब तक बॉलीवुड से लेकर कई क्षेत्रीय सिनेमा के सितारों ने अपनी आपबीती बताई है.

बॉलीवुड में अक्सर कास्टिंग काउच को लेकर कई गंभीर खुलासे होते रहते हैं. इस मसले पर अब तक बॉलीवुड से लेकर कई क्षेत्रीय सिनेमा के सितारों ने अपनी आपबीती बताई है. कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया था.

रश्मि ने कहा था कि जब वह सोलह साल की थी और तब उसके साथ एक टीवी स्टार से जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और उनसे साफ-साफ कहा था कि अगर आपको बॉलीवुड में काम चाहिए तो को-ऑपरेट करना पड़ेगा. रश्मि के बाद अब साउथ की एक्ट्रेस वाणी भजन ने भी इस बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. वाणी ने बताया कि तमिल सिनेमा में डेब्यू करने के बाद उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. कुछ लोगों ने उन्हें एडजस्ट करने की बात कही.

वाणी ने कहा, ''मुझे ये सारी चीजें समझ नहीं आ रही थीं. मुझसे इस बारे में कभी सीधी बात नहीं की गई, बल्कि मेरे मैनेजर के जरिए मुझसे ये सब कहलवाया जाता था. लेकिन मैंने कभी ऐसे फोन कॉल पर ध्यान नहीं दिया.'' छोड़ दिया बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना वाणी का कहना है कि ऐसे अनुभव के बाद उनकी फिल्मों में काम करने की इच्छा ही नहीं रही. उन्होंने कहा, ''जब मौका मिलेगा तो छोटे पर्दे पर लौट सकती हूं लेकिन बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना छोड़ दिया है.

कुछ बड़ा करने के लिए इस तरह के ऑफर कभी स्वीकार नहीं कर सकती हूं.'' वाणी ने कास्टिंग काउच का ऑफर अपनाने वाली दूसरी एक्ट्रेस के बारे में भी बात की. वाणी ने कहा, ''उन्हें लगता होगा कि यही रास्ता उनके लिए ठीक है, लेकिन ऐसा नहीं है कि बड़े सितारे मेहनत से नहीं बनते. यहां तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है.''

टॅग्स :कास्टिंग काउचबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!