लाइव न्यूज़ :

कोरोना से संक्रमित हुए चिरंजीवी, कहा- सभी सावधानियां बरतने के बावजूद हुआ शिकार

By अनिल शर्मा | Updated: January 26, 2022 14:50 IST

चिरंजीवी ने ट्वीट में लिखा, सभी सावधानियों के बावजूद, कल रात मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये उनसे निवेदन है कि वे अपना टेस्ट करवा लें।

Open in App
ठळक मुद्देचिरंजीवी ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की खबर दीअभिनेता ने कहा कि बीती रात उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आईप्रशंसकों ने चिरंजीवी के जल्द ठीक होने की कामना की

कर्नाटकः साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अभिनेता ने बुधवार ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। चिरंजीवी ने पोस्ट में जानकारी दी है कि उनमें कोविड के हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह की सावधानियां बरतने के बावजूद वे इसके शिकार हो गए। अभिनेता ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है।

चिरंजीवी ने ट्वीट में लिखा, सभी सावधानियों के बावजूद, कल रात मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये उनसे निवेदन है कि वे अपना टेस्ट करवा लें। मैं आपलोगों से जल्द मिलूंगा।

कई प्रशंसकों ने चिरंजीवी के पोस्ट पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। निर्माता श्रीनिवास कुमार ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ बॉस।" फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाओ सर!" चिरंजीवी वर्तमान में फिल्म निर्माता कोराताला शिव की आचार्य की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनके दोहरी भूमिका निभाने की अफवाह है। फिल्म में राम चरण भी अहम भूमिका में हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार, आचार्य एक मध्यम आयु वर्ग के नक्सली-समाज सुधारक के बारे में है, जो मंदिर के धन और दान के दुरुपयोग और गबन को लेकर बंदोबस्ती विभाग के खिलाफ लड़ाई शुरू करता है। वर्षों बाद इस फिल्म के जरिये त्रिशा तेलुगु फिल्म में वापसी करने वाली थी। हालांकि, उनको रचनात्मक मतभेदों के कारण इस परियोजना से बाहर कर दिया। बाद में इस फ़िल्म में काजल अग्रवाल को ले लिया गया। फिल्म में राम चरण के साथ पूजा हेगड़े भी हैं।

टॅग्स :चिरंजीवी रावहिन्दी सिनेमा समाचारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरससाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल