लाइव न्यूज़ :

सूर्यवंशी का धमाल जारी, 11 दिन में कमाए रिकॉर्ड इतने करोड़, रोहित बोले जनता ने फिल्म को बनाया सुपरहिट

By वैशाली कुमारी | Updated: November 16, 2021 19:44 IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं, और ये चर्चा हो भी क्यों ना फिल्म बंपर कमाई के साथ साथ लोगों का दिल भी जीत रही है। फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और सिनेमाघरों में 11 दिनों का सफर पूरा कर अपने खाते में 150 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों के भीड़ के बीच फिल्म सूर्यवंशी ने अपने दूसरे सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की हैसभी शानदार कलाकारों का जादू सूर्यवंशी को निश्चित तौर एक बड़ी फिल्म बना रहा है

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं, और ये चर्चा हो भी क्यों ना फिल्म बंपर कमाई के साथ साथ लोगों का दिल भी जीत रही है। फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और सिनेमाघरों में 11 दिनों का सफर पूरा कर अपने खाते में 150 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसके कलेक्शन से ट्रेड पंडितों में खुशी की लहर है, एक समय ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना महामारी के कारण सिनेमाघरों में पड़ा सूखा इस फिल्म को आगे नहीं बढ़ने देगा। लेकिन उस सूखे को खत्म करने के लिए जिस दमदार फिल्म की जरूरत थी सूर्यवंशी ने उस फिल्म की कमी को पूरा कर दिया है।

दर्शकों के भीड़ के बीच फिल्म सूर्यवंशी ने अपने दूसरे सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 155.73 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने दूसरे सोमवार को जिस तरह के आंकड़े दर्ज कराए हैं, उससे साफ हो गया है कि इस वीक में भी अच्छी कमाई करने वाली है।

जिस तरह फिल्म ने 11 दिनों में 155 करोड़ रुपये की कमाई की है उससे लगता है कि यह मूवी जल्द ही 200 करोड़ के पार भी पहुंच जाएगी। फिल्म की सफलता से रोहित शेट्टी भी काफी खुश हैं। रोहित का कहना है कि फिल्म को सफल बनाने का पूरा श्रेय जनता को जाता है। कोरोना के चलते फिल्म को करीब डेढ़ साल तक रोक के रखा गया। आज इंतेज़ार का फल सबके सामने है।

फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, जावेद जाफरी और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रहे हैं। इन सभी शानदार कलाकारों का जादू सूर्यवंशी को निश्चित तौर एक बड़ी फिल्म बना रहा है।

टॅग्स :अक्षय कुमारबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!