लाइव न्यूज़ :

सामने आए प्रवासी मजदूरों के 'मसीहा' सोनू सूद, फैंस से की किसी मरीज को गोद लेने की अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2020 20:38 IST

सोनू सूद लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वो आगे आकर किसी ना किसी मरीज की मदद करें।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता बिना किसी स्वार्थ के कर रहे हैं, जिसकी वजह से अब उनकी हर जगह तारीफ हो रही हैहाल ही में एक्टर ने कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान को लेकर भी ट्वीट किया था

कोरोना वायरस के कारण जहां कई लोग बेरोजगार हो गए तो वहीं तमाम प्रवासी मजदूर सडकों पर आ गए। इस दौरान लोगों के मुश्किल समय में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आगे आकर सभी मदद की, जिसके कारण उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में एक बार फिर सोनू चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सोनू ने ट्वीट कर फैंस से अपील की है कि वो आगे आकर किसी भी ज़रूरतमंद की मदद करें। 

एक्टर ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, 'मेरा उन सबसे एक विनम्र निवेदन हैं, जोकि आगे आकर किसी भी जरूरतमंद की मदद कर सके। कृपया अपनी आरामदायक दुनिया से बाहर निकलिए और अपने आसपास के अस्पताल में किसी मरीज के दवा के खर्चों को बांटने की कोशिश करें। यदि आप यह सब करते हैं तो मैं आपसे वादा करता हूं कि आधा दुख ऐसे ही मिट जाएगा।' यही नहीं, उन्होंने फैंस से अपील की है कि वो किसी एक मरीज को गोद लें।

बता दें, सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता बिना किसी स्वार्थ के कर रहे हैं, जिसकी वजह से अब उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। मालूम हो, हाल ही में एक्टर ने कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'एयर इंडिया हादसे के बारे में सुनकर खेद हुआ। उन परिवारों के बारे में सोचिए जो कितने समय से अपने घर के किसी ना किसी सदस्य से मिलने के लिए बेताब थे। यही समय है साथ में आगे आकर उनके लिए कुछ करने का। आप अपना हिस्सा पूरा करिए।'

टॅग्स :सोनू सूदएयर इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल