लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों में मुफ्त बेड व छात्रों के लिए दस गुना छात्रवृत्ति चाहता हूं, जन्मदिन पर बोले सोनू सूद- काश मेरे माता-पिता पास होते

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 15:28 IST

जन्मदिन के मौके पर सोनू सूद ने कहा कि अगले जन्मदिन तक अस्पतालों में कम-से-कम 1,000-1,500 मुफ्त बेड और छात्रों के लिए दस गुना छात्रवृत्ति चाहता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पतालों में कम-से-कम 1,000-1,500 मुफ्त बेड चाहता हूंः सोनू सूदसोनू सूद ने कहा अगले जन्मदिन तक छात्रों के लिए दस गुना छात्रवृत्ति चाहता हूं अपने माता-पिता की कमी खलती है...काश वे पास होते: सोनू सूद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज (30 जुलाई) को अपना 48वां जन्मदिन मना रह हैं। इस मौके पर उनके फैंस उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेता भी उनके चाहने वालों की तरफ से मिल रहे इस प्यार से अभिभूत हैं। 

इस खास मौके पर इस प्यार के प्रति अपनी प्रतिक्रिया में सोनू सूद ने कहा कि उनके द्वारा बरसाए जा रहे एक नई पहल शुरू करने जा रहे हैं जिसका लक्ष्य होगा अस्पतालों में मुफ्त बेड और छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ात्तरी। सोनू ने कहा कि लोगों की मदद करते हुए जो आंदोलन शुरू किया था वह किसी एक गांव या राज्य केंद्रित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए है।

अभिनेता ने कहा कि आने वाले समय में इस देश में सभी के लिए मुफ्त शिक्षा देना चाहता हूं। सूद ने कहा कि अगले जन्मदिन तक अस्पतालों में कम-से-कम 1,000-1,500 मुफ्त बेड और छात्रों के लिए दस गुना छात्रवृत्ति चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे अलग-अलग राज्यों से फोन आ रहे हैं। सात-आठ लोग पैदल चल रहे हैं, कुछ साइकिल पर हैं, कुछ बाइक पर हैं, जो मुझे जन्मदिन की बधाई देने आ रहे हैं। 

सूद ने आगे कहा कि मुझे अपने माता-पिता की अधिक याद आती है, काश वे आसपास होते। कोई है जो मुझे इस दुनिया में लाया, वे वहां नहीं हैं इसलिए मुझे अपना जन्मदिन मनाने का मन नहीं करता है। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!