लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने फिर जीता दिल, 'डांस दीवाने' के कंटेस्टेंट से वादा- जब तक लॉकडाउन रहेगा, आपके गांव में कोई भूखा नहीं रहेगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 10:45 IST

सोनू सूद ने 'डांस दीवाने 3' के प्रतिभागी उदय के पूरे गांव को लॉकडाउन खत्म होने तक खाना खिलाने की बात कही है। उन्होंंने उदय से कहा कि लॉकडाउन दो महीने रहे या छह महीने आपके गांव में कोई भूखा नहीं रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3 ' के कंटेस्टेंट उदय से किया बेहद खास वादाउदय नीचम की एक छोटी सी बस्ती में रहते हैं और उनका गांव दैनिक मजदूरी करके पेट पालता हैसोनू सूद ने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा उनकी कोशिश होगी कि उदय के गांव के लोग भूखे नहीं रहें

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की हर संभव मदद की है । चाहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाना हो या लोगों को इलाज और रोजगार देना हो सोनू सूद हमेशा सक्रिय नजर आए। कई लोग अब सोनू सूद को अपना रियल हीरो मानते है।

हाल ही में सोनू एक रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के एपिसोड में बतौर अतिथि शामिल हुए थे, जहां उन्होंने एक उदय नाम के प्रतिभागी के पूरे गांव को लॉकडाउन तक भोजन कराने की बात कही है।

 मध्य प्रदेश के नीचम जिले की एक छोटी सी बस्ती में रहने वाले उदय ने डांस दीवाने के मंच से अपने डांस के माध्यम से सोनू सूद को कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही उदय ने बताया कि उनके बस्ती के सभी लोग दैनिक मजदूरी करके अपना पेट पालते है लेकिन लॉकडाउन के कारण गांव में हर कोई दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

अभिनेता ने उदय की बात का तुरंत जवाब देते हुए कहा कि 'उदय, मैं तुम्हारे गांव को बताना चाहता हूं कि लॉकडाउन चाहे एक महीने रहे , दो महीने या छह महीने रहे । मैं यह सुनिश्चित करूगां कि आपके पूरे गांव को राशन मिलता रहेगा। आप उन्हें कहें कि कोई चिंता की बात नहीं है, कोई भी भूखा नहीं रहेगा .. चाहे लॉकडाउन जब तक रहे ।   '

आपको बताते दे कि सोनू देश में चल रहे कोरोना संकट से निपटने के लिए लोगों को ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और दवाईयां पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस मुश्किल घड़ी में  मदद करने की अपील की थी।

हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा था कि लोगों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयां पहुंचकर , जो खुशी मिलती है । वह 100 करोड़ वाली फिल्म का हिस्सा बनकर भी नहीं मिलती है। 

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?