लाइव न्यूज़ :

Pulwama Attack: सोनू सूद ने उठाया सराहनीय कदम, शहीद की फैमिली को लगाया गले-5 साल के बेटे का उठाएंगे खर्च

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2019 08:55 IST

सोनू सूद हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जैमल सिंह के घरवालों से मिलने पहुंचे थे

Open in App

सोनू सूद हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जैमल सिंह के घरवालों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने न सिर्फ जैमल के माता-पिता, पत्नी और बेटे सहित बाकी परिवारवालों के साथ वक्त बिताया बल्कि उनके लिए आर्थिक मदद की अपील भी की. सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''पुलवामा हमले में शहीद हुए जैमल सिंह का परिवार पंजाब में रहता है.

शादी के 16 साल बाद जैमल को पिता बनने की खुशी नसीब हुई, लेकिन वह इन सबको छोड़कर जा चुके हैं. प्लीज उनके परिवार की मदद के लिए आगे आएं.'' सोनू ने जैमल के परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए बैंक अकाउंट का नंबर भी शेयर किया है. सोनू ने शहीद के बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है.  

इसी मुलाकात के दौरान उन्होंने गांव के गरीब लोगों को लगभग 100 साइकिलें भी दान कीं. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में मोगा जिले के गांव गलोटी के रहने वाले जैमल सिंह शहीद हो गए थे.

जैमल सिंह महज 19 साल की उम्र में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. जैमल की शादी के करीब 16 साल बाद उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था जो कि अभी सिर्फ पांच साल का है.

टॅग्स :सोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Dies: शोक में डूबा बालीवुड, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?