लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने हरियाणा के गांव में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत आने पर इंस्टाल कराया मोबाइल टावर

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 18:09 IST

सोनू सूद ने कहा कि यह सुनना मेरे लिए बहुत निराशाजनक था कि कैसे बच्चे अभी भी बुनियादी शिक्षा पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने कहा कि सभी बच्चे समान अवसर पाने के हकदार हैं।सोनू सूद ने कहा कि ऐसे कठिन समय में हम इस तरह की बाधाओं को दूर करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रयास करते हैं।बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।

नई दिल्ली:सोनू सूद ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ऑनलाइन क्लास लेने में परेशानी का सामना कर रहे छात्रों की मदद की है। सोनू सूद व उनके दोस्त ने मिलकर हरियाणा के मोरनी गांव के छात्रों की मदद की है। 

दरअसल, दोनों ने मिलकर छात्रों की समस्या के समाधान के लिए इंडस इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो टावर व एयरटेल की मदद से गांव में निरंतर कनेक्टिविटी के लिए एक मोबाइल टावर को इंस्टाल करवाया। 

जो काम इस गांव के छात्रों के लिए आजादी के 70 साल बाद भी कोई सरकार न कर सकी वह काम करके सोनू सूद छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए। 

सभी बच्चे समान अवसर पाने के हकदार: सोनू सूद

इस मामले में सोनू सूद ने कहा कि यह सुनना मेरे लिए बहुत निराशाजनक था कि कैसे बच्चे अभी भी बुनियादी शिक्षा पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे समान अवसर पाने के हकदार हैं।

सोनू सूद ने कहा कि ऐसे कठिन समय में हम इस तरह की बाधाओं को दूर करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए अपनी शक्ति के मुताबिक सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। गांव की स्थिति के बारे में जानने के बाद, मैंने इंडस टावर्स और एयरटेल से बात की जिन्होंने टावरों को स्थापित करने में हमारी मदद की। उन्होंने गांव का एक सर्वेक्षण किया और टावर लगाने के लिए एक स्थान की पहचान की।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और वे एक बेहतर भविष्य के लिए एक समान अवसर के हकदार हैं। मेरा मानना ​​है कि ऐसी चुनौतियों को कभी भी किसी को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने से नहीं रोकना चाहिए। 

सोनू सूद ने नेशनल कराटे प्‍लेयर की मदद के ल‍िए आगे बढ़ाया मदद का हाथ-

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन ने कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। दरअसल, इससे पहले सोनू ने नेशनल कराटे प्‍लेयर विजेंदर कौर की मदद की थीं।

विजेंदर को लेकर एक यूजर ने ट्वीट पर लिखा था कि हमारी नेशनल प्लेयर को बचा लीजिए। सर अगर आप मदद करेंगे तो वो दोबारा देश के लिए खेल पाएगी। ऐसे में सोनू सूद ने ट्वीट का रिप्लाई देते हुए भरोसा दिलाया है कि विजेंदर की सर्जरी कराई जाएगी और वो एक बार फिर से खेल पाएंगी। उन्होंने ट्वीट में डॉ. अखिलेश यादव को टैग किया है। विजेंदर की सर्जरी अखिलेश ही करेंगे। अब एक बार फिर हर जगह सोनू सूद की तारीफ हो रही है। 

टॅग्स :सोनू सूदहरियाणामोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?