लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद ने पटना के 'ग्रेजुएट चायवाली' के लिए की स्टॉल की व्यवस्था, "बोले- बिहार आकर जल्द चाय पीते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2022 18:05 IST

अभिनेता सोनू सूद ने 'एमबीएम चाय वाला' की तर्ज पर पटना की मशहूर 'ग्रेजुएट चायवाली' वाली प्रियंका गुप्ता के लिए चाय स्टॉल की व्यवस्था कर दी है। इतना ही नहीं अभिनेता सोनू सूद ने यह भी कहा है कि वो जल्द ही बिहार आकर प्रियंका के स्टॉल पर चाय का आनंद लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पटना की ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता को दिया तोहफा सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के लिए चाय स्टॉल की व्यवस्था पटना नगर निगम ने अतिक्रमण का हवाला देते हुए प्रियंका गुप्ता की चाय स्टॉल को जब्त कर लिया था

पटना: बिहार की राजधानी पटना में चाय की दुकान खोलकर नाम कमाने वाली 'ग्रेजुएट चायवाली' को अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का सहारा मिला है। 'एमबीएम चाय वाला' की तर्ज पर पटना में 'ग्रेजुएट चायवाली' के नाम से सुर्खियों में छाने वाली प्रियंका गुप्ता के लिए अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई से चाय के स्टॉल की व्यवस्था कर दी है।

सोनू सूद ने इस बात का ऐलान ट्विटर पर करते हुए प्रियंका गुप्ता से यह भी कहा कि वो जल्द ही बिहार आएंगे और उनकी दुकान पर चाय का आनंद लेंगे। एक्टर सोनू सूद के इस कदम से प्रियंका गुप्ता को भारी राहत मिली है।

ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता के न केवल एक्टर सोनू सूद बल्कि लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव भी आगे आये थे। दरअसल 'ग्रेजुएट चाय वाली' नाम से चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका गुप्ता ने जब पटना वीमेंस कॉलेज से अपनी स्टॉल को बोरिंग रोड पर शिफ्ट किया तो उनके साथ परेशानी होने लगी।

अतिक्रमण के नाम पर पटना नगर निगम की निगाहें उनकी दुकान पर टेढ़ी हो गई थी। कुछ दिनों के अंतराल में नगर निगम ने दो बार प्रियंका की स्टॉल को जब्त कर लिया है। पहली बार जब नगर निगम की ओर से स्टॉल जब्ती की कार्रवाई हुई तो प्रियंका गुप्ता सीधे लालू प्रसाद यादव के दरबार में पहुंच गईं थी और लालू आवास से आदेश के बाद निगम ने उनका स्टॉल वापस दे दिया था।

लेकिन उसके कुछ ही दिनों के बाद नगर निगम ने दोबारा प्रियंका के दुकान को अतिक्रमण का हवाला देते हुए जब्त कर लिया। जिसके बाद प्रियंका गुप्ता बुरी तरह से बिफर पड़ीं और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए पटना नगर निगम को महिला विरोधी बताते हुए आरोपों की बौछार कर दी। वीडियो में प्रियंका ने रो-रोकर आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उन्हें जगह देने का आश्वासन दिया था, उसके बाद भी उनका स्टॉल दूसरी बार जब्त कर लिया गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर 'ग्रेजुएट चायवाली' प्रियंका गुप्ता की दुख भरी दास्तां सुनने के बाद सुपौल से लोकसभा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार को चेतावनी दी थी और कहा था, "ग्रैजूएट चायवाली बिहार की आत्मनिर्भर बेटी है! वह हर बेटी की प्रेरणा है, उनका दुकान ज़ब्त करना। शासन-प्रशासन की बेईमानी है, गुंडागर्दी है! पटना नगर निगम शीघ्र ग्रैजूएट चायवाली बेटी का ठेला वापस करे, अन्यथा डायरेक्ट ऐक्शन के लिए मजबूर न करे!"

टॅग्स :सोनू सूदपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?