लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनू निगम का बड़ा खुलासा- म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हो सकती है आत्महत्या

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 19, 2020 12:49 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिग्गज सिंगर सोनू निगम का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है। ऐसे में अब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुसाइड की खबर सामने आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूजिक इंडस्ट्री में मौजूद माफिया पर सोनू निगम ने साधा निशानासोनू ने कहा कि नए और टैलंटेड सिंगर्स को म्यूजिक माफिया आगे नहीं बढ़ने दे रहेसोनू का आरोप है कि ये ही लोग हैं जो तय करते हैं कि किससे गावा गवाना और किससे नहीं

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री से भी किसी सिंगर, कंपोजर, राइटर या प्रड्यूसर द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आ सकती है। इस वीडियो में सोनू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। यही नहीं, सोनू ने म्यूजिक माफियाओं पर भी जमकर निशाना साधा। 

अपने वीडियो में सोनू ने कहा कि मैं तो पहले आया था, इसलिए मैं मुझे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन आजकल जो नए गायक आ रहे हैं उन्हें म्यूजिक माफिया काफी परेशान कर रहे हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए सोनू ने कहा कि नए और टैलंटेड सिंगर्स को म्यूजिक माफिया आगे नहीं बढ़ने दे रहे और इन लोगों ने कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स तक का काम छीन रखा है। सोनू ने ये भी कहा कि फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है। इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है। 

View this post on Instagram

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

सोनू का आरोप है कि ये ही लोग हैं जो तय करते हैं कि किससे गावा गवाना और किससे नहीं। अपने वीडियो के दौरान सोनू ने कहा, 'मेरे लिए उसी एक्टर ने जिसके ऊपर आजकल उंगलियां उठ रही हैं, कहा कि इससे गाना मत गवाओं। उसने ही ऐसा अरिजीत सिंह के साथ भी कर रखा है। ये क्या है है? आप अपनी ताकत ऐसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मुझे बताने में शर्मिंदगी होती है कि मेरे ऐसे कितने गाने हैं, जिन्हें मैंने गाया है और उन्हें डब करके रख दिया गया है।' उन्होंने ये भी कहा कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री में एक ही गाने को 10 लोग गाते हैं।

टॅग्स :सोनू निगमसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस