लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में शादी समारोह रोकने वाले डीएम से सोनू निगम ने पूछा सवाल, कहा - आप ऐसे बात कैसे कर सकते हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 29, 2021 13:17 IST

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर किया और त्रिपुरा डीएम से सवाल पूछा कि वे लोगों से ऐसे बात करने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम ने त्रिपुरा डीएम से पूछा सवाल, कहा- आप लोगों से ऐसे बात कैसे कर सकते हैं सोनू ने कहा कि डीएम शैलेश यादव ने परिवार के खास दिन को बर्बाद कर दिया डीएम ने इस घटना पर माफी भी मांगी है और कहा कि वे किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पश्चिमी त्रिपुरा के डीएम शैलेश कुमार यादव के बारे में बात की, जिन्होंने नाइट कर्फ्यू के दौरान चल रहे शादी समारोह को रोका और नियमों का उल्लंघन करने की वजह से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया। 

सोनू निगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया , जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जिला मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार यादव, यह बहुत ही निराशाजनक है ।' वीडियो में सोनू निगम ने कहा कि वह त्रिपुरा डीएम का वीडियो देखकर परेशान है कि वो लोगों से ऐसे बात कैसे कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि डीएम ने जिस तरह शादी समारोह में प्रवेश किया और बात की ये सही तरीका नहीं था।

सोनू ने कहा कि त्रिपुरा डीएम ने एक परिवार के खास दिन को बर्बाद कर दिया। सोनू ने कहा, 'मैं मानता हूं कि परिवार नियमों का उल्लंघन कर रहा था लेकिन फिर भी डीएम को सम्मानजनक तरीके से बात करना चाहिए था । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भा लोगों का सम्मान करते हैं।'

 त्रिपुरा डीएम ने मांगी माफी

बता दें कि डीएम शैलेश कुमार यादव ने मंगलवार को माणिक्य कोर्ट में शादी को बाधित करने के लिए माफी मांगी है और कहा कि वो किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहते थे।

शैलेश यादव ने कहा कि समारोह में एकत्रित सभी लोग धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे इसलिए 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। इस बीच ताजा अपडेट के अनुसार शैलेश यादव पर गाज गिरी है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। 

टॅग्स :सोनू निगमइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?