लाइव न्यूज़ :

दुबई में सोनू निगम का पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित, शूटिंग के लिए आना था भारत, ये दिग्गज भी हुए पॉजिटिव

By अनिल शर्मा | Updated: January 5, 2022 12:31 IST

सोनू निगम ने अपने वीडियो व्लॉग में बताया कि कई बार, मैंने बुखार में, खराब गले या जुखाम के साथ भी कॉन्सर्ट किए हैं। इस बात को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि मैं संक्रमित हूं लेकिन इससे मेरी जान नहीं जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू निगम की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हुए हैंसोनू निगम फिलहाल दुबईवाले अपने घर में हैंसुपर सिंगर सीजन3 की शूटिंग के लिए उन्हें भारत आना था

मुंबईः गायक सोनू निगम ने बताया कि वह, उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा निवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और दुबई में अपने घर पर ही पृथक-वास में हैं। गायक (48) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर मंगलवार रात एक वीडियो साझा कर बताया कि वह ठीक हैं और उनमें संक्रमण का कोई लक्षण भी नहीं है।

सोनू निगम ने बताया कि उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आना था, लेकिन जांच में बार-बार संक्रमित पाए जाने के बाद वह कार्यक्रम के लिए नहीं आ पाए। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभी कोरोना वायरस से संक्रमित हूं। मैं, अभी दुबई में हूं, मुझे भुवनेश्वर में प्रस्तुति देने और ‘सुपर सिंगर सीजन3’ की शूटिंग करने के लिए भारत जाना था, इसलिए मैंने जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया। मैंने दोबारा भी जांच कराई और उसमें भी मैं संक्रमित पाया गया। मुझे लगता है कि हमें इसे स्वीकार करना होगा।’’

सोनू निगम ने आगे बताया कि ‘‘ कई बार, मैंने बुखार में, खराब गले या जुखाम के साथ भी कॉन्सर्ट किए हैं। इस बात को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि मैं संक्रमित हूं लेकिन इससे मेरी जान नहीं जा रही है। मेरा गला भी ठीक है।’’

गायक ने वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी मधुरिमा और बेटा निवान भी संक्रमित है। वहीं, संगीतकार जीत गांगुली और गीतकार राज शेखर भी संक्रमित पाए गए हैं। निगम ने उनकी जगह भुवनेश्वर में प्रस्तुति देने के लिए गायक शान और उनकी जगह ‘सुपर सिंगर सीजन3’ की शूटिंग करने के लिए संगीतकार अनु मलिक का शुक्रिया भी अदा किया। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई ने मंगलवार को कोविड-19 के 10,860 नए मामले सामने आए, जो सात अप्रैल, 2021 के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत भी हो गई।

टॅग्स :सोनू निगमहिन्दी सिनेमा समाचारअनु मलिककोरोना वायरसCoronaओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!