लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को मिला सोनू निगम का साथ, कहा- वो कह रही हैं तो सच ही होगा...

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 11:56 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनौत बॉलीवुड के माफियाओं पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। कंगना का मानना है कि सुशांत को आत्महत्या करने के लिए बॉलीवुड के कुछ लोगों ने मजबूर किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सोनू निगम ने टाइम नाऊ को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी। कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था।

सुशांत राजपूत की खुदकुशी के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर शुरू हुई बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। नेपोटिज्म को लेकर अब तक करण जौहर, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया और महेश भट्ट समेत कई सेलेब्स लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कई डायेक्टर, प्रोड्यूसर और स्टार्स पर निशाना साधा था। 

इस लिस्ट में डायरेक्टर मुकेश भट्ट का नाम भी शामिल है। कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्हें चप्पल से मारने वाली बात भी शामिल थी। इस मामले पर अब सोनू निगम ने कंगना रनौत का पक्ष लिया है। सोनू निगम ने टाइम नाऊ को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जब लोग कह रहे हैं तो उनकी बातों को माननी चाहिए कोई किसी के खिलाफ बेवजह कुछ नहीं बोलता। 

कंगना के सपोर्ट में सोनू निगम

जब सोनू निगम से इस मामले पर सवाल पूछा गया था उन्होंने साफ़ किया कि अगर कंगना कह रही है तो सच ही होगा। सोनू ने कहा, 'अगर कंगना कह रही हैं तो सही ही होगा. जो उसके लिए गलत हो वो मेरे साथ गलत हो ऐसा नहीं है। मैंने ऐसा अनुभव नहीं किया है। मैं नहीं समझता कि लोग इतने पागल है कि इस तरह की कहानियां बिना वजह बनाएंगे। 

दो खेमों में बट गई है फिल्म इंडस्ट्री

कंगना रनौत ने अपने हाल के आरोपों में महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर पर निशाना साधा था। जिसके बाद इंडस्ट्री दो खेमों में बट गई है। कुछ लोग कंगना के पक्ष में है तो वहीं कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

टॅग्स :कंगना रनौतसोनू निगमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!