लाइव न्यूज़ :

Happy Father's Day: पापा अनिल कपूर को सोनम ने खास अंदाज में विश किया फादर्स डे, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2020 09:38 IST

फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) को बेहतरीन अंदाज में विश किया।

Open in App
ठळक मुद्देपापा अनिल कपूर को सोनम कपूर ने विश किया फादर्स डेसोनम ने इंस्टा स्टोरी पर पापा के साथ शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें

आज फादर्स डे (Father's Day) है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने शानदार तरीके से अपने पापा और दिग्गज एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फादर्स डे विश किया है। सोनम ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पापा अनिल के साथ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने पापा को फादर्स डे की बधाई दी। ये तस्वीरें दरअसल सोनम के फैन क्लब्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसे उन्होंने रीपोस्ट किया है।

सोनम ने शेयर कीं शानदार तस्वीरें

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

पहली तस्वीर में पिता-बेटी की ये जोड़ी काले और सफेद पोशाक में लाजवाब दिख रही है। दूसरी तस्वीर एक मोनोक्रोम है, जिसमें एकसाथ बेहतरीन लग रहे हैं। तीसरी तस्वीर सोनम के बचपन की है, जहां एक्ट्रेस पापा अनिल कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अनिल कपूर नीले रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं, जबकि सोनम सफेद फ्रॉक पहने क्यूट लग रही हैं।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से सोनम कपूर पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ दिल्ली में रह रही थीं। मगर जैसे ही लॉकडाउन में थोड़ी रियायतें मिलीं वैसे ही एक्ट्रेस मुंबई आ गईं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सोनम इस समय अपने क्वारंटाइन लाइफस्टाइल के बारे में लगातार फैंस को अपडेट देती हुई नजर आती हैं।

वीरे दी वेडिंग के सीक्वल में आएंगी नजर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वहीं, सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) के साथ फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' में देखा गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। सोनम जल्द फिल्म ब्लाइंड के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ वीरे दी वेडिंग के सीक्वल के लिए भी नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूरआनन्द आहूजा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?