लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 06:37 IST

सोनम कपूर की बहन र‍िया कपूर को इंस्‍टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद सोनम ने इंस्‍टाग्राम से इसकी श‍िकायत की।

Open in App
ठळक मुद्दे इंस्टाग्राम ने सोनम की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मौत की धमकी देने वाले कमेंट उनके सामूहिक दिशानिर्देश का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही सोनम ने कमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।ट्रोलर्स से परेशान सोनम ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। शिकायत के बावजूद इन धमकियों को इंस्टाग्राम से हटाए न जाने पर सोनम को बड़ा गुस्सा आया और उन्होंने इसके स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टा टीम को फटकार लगाई है। सोनम ने लिखा, ''क्या इंस्टाग्राम को नहीं लगता कि मौत की धमकी नियमों का उल्लंघन है या उनकी भारतीय टीम हिंदी नहीं पढ़ सकती है?'' 

वहीं इंस्टाग्राम ने सोनम की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मौत की धमकी देने वाले कमेंट उनके सामूहिक दिशानिर्देश का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को अनफॉलो, म्यूट या ब्लॉक कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ''बिल्कुल मैं इस व्यक्ति को ब्लॉक कर दूंगी लेकिन आप अपने 'समुदाय' को सुरक्षित रखने के लिए क्या कर रहे हैं? 

ट्रोलर्स से परेशान सोनम ने किया यह काम

इसके साथ ही सोनम ने कमेंट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें रिया के लिए लिखा है : तू तो कुत्ते की मौत मरेगी एक दिन।'' बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर को स्टार किड होने के कारण यूजर्स सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। ट्रोलर्स से परेशान सोनम ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

सोनम कपूर ने अनुराग कश्यप से मांगा काम

सोनम कपूर ने हाल ही में अपना 35वां बर्थडे मनाया था। इस अवसर पर अन्य सेलिब्रिटीज की तरह फिल्मकार अनुराग कश्यप ने भी ट्वीट कर उन्हें विश किया था। अनुराग ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे लड़की और तुम्हें खूब शक्ति मिले इसके जवाब में सोनम ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, ''शुक्रिया डार्लिंग अनुराग. तुम्हारे साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।

टॅग्स :सोनम कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!