लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ने किया खुलासा, इस फिल्म की शूटिंग के वक्त आनंद अहूजा से शादी करने का बनाया था मन

By भाषा | Updated: January 29, 2019 17:22 IST

चार साल तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद 8 मई, 2018 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गये। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करने को लेकर बेहद नर्वस थीं।

Open in App

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि अपनी आने वाली फिल्म ‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने आनंद आहूजा से शादी करने की योजना बनाई थी। इस फिल्म में उनके पिता व दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी हैं।

पिता-पुत्री की जोड़ी ने पहली बार इस फिल्म में एकसाथ अभिनय किया है। सोनम ने सोमवार को फिल्म से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान मेरी शादी की योजना बनाई जा रही थी। इस वजह से अलग से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ क्योंकि हमने अपनी शादी की योजना शूटिंग के बीच सेट पर ही बना ली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से यह ईश्वरीय वरदान की तरह था कि हमने शादी से ठीक पहले यह फिल्म एक साथ की, अन्यथा मुझे नहीं पता था कि हमें एक-दूसरे से मिलने के लिए समय कैसे निकालना है।’’ चार साल तक डेट करने के बाद सोनम और आनंद 8 मई, 2018 को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गये। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करने को लेकर बेहद नर्वस थीं।

सोनम ने कहा, ‘‘फिल्म सेट पर हमारा रिश्ता बहुत ही पेशेवर था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं पहले दिन बहुत डरी हुई थी। मैं बहुत घबरायी हुयी थी, उससे पिछली रात को सो नहीं पायी थी, बहुत तनाव में थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बड़े होने के बाद कुछ लोगों में जिज्ञासा खत्म हो जाती है। लेकिन मेरे पिताजी में अब भी उत्सुकता बरकरार हैं। वह अब भी कुछ सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जब आप उत्सुक होते हैं, तो आपको हमेशा लगता है कि आप एक छात्र हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक ऐसा गुण है जिसकी मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे यह सीख पाऊँ। लगातार सीखते रहना, प्रश्न पूछना, बेहतर बनना और कभी यह नहीं सोचना कि मैंने पर्याप्त काम कर लिया है।’’ इस फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और जूही चावला भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म एक फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?