लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ने बोला- समलैंगिक होना मुद्दा नहीं, रूढ़िवादी लोगों को सोच बदलने की है जरूरत

By भाषा | Updated: February 1, 2019 14:25 IST

सोनम कपूर ने कहा कि हर जगह रूढ़िवादी लोग होंगे और मेरा प्रयास रूढ़ियों को तोड़ने का है। रूढ़िवादी बहुत ही खतरनाक होते हैं।

Open in App

अपनी आगामी फिल्म ‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ को लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि इसे बिना कोई ठप्पा लगाये आधुनिक रोमांस के रूप में देखा जाना चाहिए। अभिनेत्री ने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म में काम किया है। रुपहले पर्दे पर पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी दिखाई देंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा राजकुमार राव और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभायी है।

सोनम ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘किसी चीज पर ठप्पा लगा देना एक मुद्दा है। समलैंगिक होना मुद्दा नही है । फिल्मों और फैशन के क्षेत्र में कुछ लोग समलैंगिक हैं। उसमें कुछ भी गलत नहीं है बल्कि एक सम्मान की भावना है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे, यदि आप एक अभनेत्री हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आपमें नैतिकता कम है। एक फैशन मॉडल को नशीली दवाओं में धुत्त दिखाया जाता है। हर जगह रूढ़िवादी लोग होंगे और मेरा प्रयास रूढ़ियों को तोड़ने का है। रूढ़िवादी बहुत ही खतरनाक होते हैं।’’ 

सोनम ने कहा कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म में उसके किरदार की प्रेम कहानी को यथासंभव प्रामाणिक रूप से दिखाया गया है।

‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ एक फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

टॅग्स :सोनम कपूरएक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?