सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेबी बंप संग फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

By मनाली रस्तोगी | Published: March 21, 2022 12:00 PM2022-03-21T12:00:35+5:302022-03-21T12:02:27+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पति आनंद आहूजा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।

Sonam Kapoor Anand Ahuja to welcome first baby this year | सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेबी बंप संग फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

सोनम कपूर-आनंद आहूजा के घर जल्द गूंजने वाली हैं किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेबी बंप संग फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

Highlightsसोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैंइन तस्वीरों में सोनम ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहनकर पति आनंद आहूजा की गोद में अपना सिर रखकर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं

Sonam Kapoor Ahuja Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, सोनम प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में कपल के घर में नए मेहमान का आगमन होने वाला है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से पति आनंद के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "चार हाथ। आपको बड़ा करने के लिए हम जो भी सबसे अच्छा कर सकते हैं, करेंगे। दो दिल, जो तुम्हारे साथ एक ही सुर में धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट से नहलाएगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।" सोनम ने इसके साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

एक्ट्रेस ने ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहनकर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर आनंद आहूजा की गोद में अपना सिर रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं, इन तस्वीरों में सोनम और आनंद काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस के साथ तमाम सेलेब्रिटीज भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

 

Web Title: Sonam Kapoor Anand Ahuja to welcome first baby this year

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे