लाइव न्यूज़ :

कैंसर का इलाज करवाकर पांच महीने बाद न्यूयॉर्क से घर लौटीं सोनाली बेंद्रे

By भाषा | Updated: December 3, 2018 05:50 IST

Open in App

पिछले कुछ महीनों से हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रही और अमेरिका के न्यूयॉर्क में इलाज कराने वाली सोनाली बेंद्रे करीब पांच महीने बाद घर वापस लौट आईं. इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनाली ने कहा, ''कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ले आती हैं. ऐसा जरूर होता है. उस दूरी को कभी कम न समझें जो सबक देती है.

अपने घर से दूर न्यूयॉर्क में मैंने महसूस किया कि मैं कई कहानियों से रूबरू हो रही हूं. हर व्यक्ति अपनी कहानी अलग तरीके से लिखना चाहता है. हर व्यक्ति इसके लिए संघर्ष करता है लेकिन कभी हार नहीं मानता.'' उन्होंने आगे कहा है कि अब वह वहां जा रही हैं जहां उनका दिल है, यानी अपने घर.

 

सोनाली ने कहा, ''यह एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि एक बार फिर अपने परिवार और दोस्तों से मिलने की बहुत खुशी है. यह समय रोमांच, प्यार और उस अपनेपन का है जिसके सहारे मैं यहां तक पहुंच पाई.आभार.''

सोनाली दीपावली के मौके पर भी भारत नहीं आ पाई थीं. उन्होंने न्यूयॉर्क में ही पूजा की थी और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी. लेकिन अब उन्हें घर आने का मौका मिला है, जिसकी एक्साइटमेंट उनकी बातों से साफ झलक रही है. बाक्स....... ये तो इंटरवल है... सोनाली ने यह भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है. यह बस इंटरवल है. हालांकि, सोनाली ने अपने इलाज के बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया है. बता दें कि 90 के दशक में 'दिलजले', 'सरफरोश' और 'डुप्लीकेट' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली सोनाली ने फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी की है. दोनो का 13 वर्षीय बेटा रणवीर है.

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

स्वास्थ्यमहिलाओं के लिए सुलभ कैंसर स्क्रीनिंग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर, विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में CAPS कार्यक्रम का शुभारंभ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस