लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी का बड़ा बयान- 'दबंग 3' में काम करना बैक टू होम जैसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2019 09:32 IST

सलमान खान की सुपरहिट 'दबंग' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है. पिछली दो फिल्मों की तरह इसमें भी सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं

Open in App

सलमान खान की सुपरहिट 'दबंग' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है. पिछली दो फिल्मों की तरह इसमें भी सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं. सोनाक्षी का कहना है कि उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना घर वापसी जैसा होगा क्योंकि इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में आगाज किया था.

सोनाक्षी ने हाल ही में क्रोम पिक्चर्स की 15वीं एनिवर्सरी और फिल्म 'बधाई हो' की सक्सेस पार्टी के मौके पर यह बात कही. सोना ने 2010 में 'दबंग' से डेब्यू किया था. फिल्म की शूटिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं.

'दबंग' और 'दबंग 2' की रिलीज के बाद हमने लंबा ब्रेक लिया. अब हम 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे. मैंने 'दबंग' से अपने फिल्मी सफर की शुरु आत की थी, तो मेरे लिए यह घर वापसी जैसा है और इसलिए मैं बहुत रोमांचित हूं.'' फिल्म का निर्माण अरबाज खान और निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं.

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस