लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी सिन्हा ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘काकुडा’ की भुज में पूरी की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: September 1, 2021 14:08 IST

अभिनेत्री ने पार्टी के एक वीडियो के साथ लिखा, ‘‘काकुडा के लिए भुज की शूटिंग का कार्यक्रम खत्म।’’ फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘‘काकुडा’’ एक गांव में एक अजीबोगरीब अभिशाप की कहानी है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने पार्टी के एक वीडियो के साथ लिखा, ‘‘काकुडा के लिए भुज की शूटिंग का कार्यक्रम खत्मकाकुडा’’ एक गांव में एक अजीबोगरीब अभिशाप की कहानी हैयह फिल्म 2022 में डिजिटल रूप से रिलीज होगी

मुंबईःअभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को कहा कि उनकी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘‘काकुडा’’ की टीम ने गुजरात के भुज में अपनी शूटिंग खत्म कर ली है। रोनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी हैं। ‘‘काकुडा’’ की शूटिंग जुलाई में शुरू हुई थी। सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भुज में फिल्म की शूटिंग खत्म होने की तस्वीरें पोस्ट की।

अभिनेत्री ने पार्टी के एक वीडियो के साथ लिखा, ‘‘काकुडा के लिए भुज की शूटिंग का कार्यक्रम खत्म।’’ फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘‘काकुडा’’ एक गांव में एक अजीबोगरीब अभिशाप की कहानी है। इस फिल्म से आदित्य सरपोतदार हिंदी फिल्मों के निर्देशन में कदम रख रहे हैं। उन्हें ‘‘क्लासमेट्स’’, ‘‘मौली’’ और ‘‘फास्टर फेने’’ जैसी मराठी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘‘काकुडा’’ की कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है। यह फिल्म 2022 में डिजिटल रूप से रिलीज होगी। 

रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्मों की तरफ से बनाई जा रही फिल्म, 'ककुड़ा' अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग की तरफ से लिखी गई है। 'हाउसफुल' सीरीज के अभिनेता रितेश देशमुख और 'मेरे डैड की मारुति' फेम साकिब सलीम आने वाली हॉरर-कॉमेडी में सोनाक्षी के साथ नजर आएंगे। ये कलाकार बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी स्किल के लिए मशहूर हैं।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हारितेश देशमुखबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!