लाइव न्यूज़ :

'सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद इस्लाम मजहब को कबूल नहीं करेंगी', जहीर इकबाल के पिता ने दिया बयान

By रुस्तम राणा | Updated: June 22, 2024 18:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देहोने वाले दूल्हे के पिता, व्यवसायी-ज्वैलर इकबाल रत्नासी ने हाल ही में पुष्टि की कि सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगीउन्होंने यह भी बताया कि यह कपल विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करेगाबता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। होने वाले दूल्हे के पिता, व्यवसायी-ज्वैलर इकबाल रत्नासी ने हाल ही में पुष्टि की कि सोनाक्षी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह कपल विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करेगा। ज़हीर इकबाल के पिता ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, "इसमें न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।" 

उन्होंने सोनाक्षी के इस्लाम धर्म अपनाने की खबरों को भी खारिज कर दिया और कहा, "वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं, और यह पक्का है। उनका मिलन दिलों का मिलन है, और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता में विश्वास करता हूं। हिंदू ईश्वर को भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद ज़हीर और सोनाक्षी के साथ है।"

अपनी पंजीकृत शादी के बाद सोनाक्षी और ज़हीर मुंबई के बस्तियन में एक शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे। सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी इस समारोह में शामिल होंगे। हाल ही में शत्रुघ्न ने बताया कि सोनाक्षी की शादी से पहले कुछ तनाव था, लेकिन अब सब ठीक हो गया है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोनाक्षी और जहीर की शादी रजिस्ट्रार की मौजूदगी में जहीर के घर पर हो सकती है। इस जोड़े की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को मुंबई में उनकी मेहंदी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर के परिवार भी डिनर के लिए इकट्ठे हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!