लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

By भाषा | Updated: September 24, 2019 12:07 IST

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ में सोनाक्षी सिन्हा अतिथि भूमिका में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक ने कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।उन्होंने कहा, ‘‘ सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी।

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ में सोनाक्षी सिन्हा अतिथि भूमिका में नजर आएंगी। निर्देशक नवदीप सिंह की इस फिल्म में प्रोमो में उनका ‘वॉइस ऑवर’ सुना जा सकता है। फिल्म में सैफ नागा साधु की भूमिका में नजर आएंगे।

निर्देशक ने कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन अदाकारा हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। नवदीप ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह एक अतिथि भूमिका है लेकिन महत्वपूर्ण है। मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी। मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा। मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं।’’ फिल्म में दीपक डोब्रियाल, जोया हुसैन और मानव विज भी नजर आएंगे।

‘लाल कप्तान’ का निर्माण ‘इरोज इंटरनेशनल’ और आनंद एल. राय की निर्माण कम्पनी ‘कलर येलो’ ने मिलकर किया है। फिल्म 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :सैफ अली खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?