लाइव न्यूज़ :

विवादों में फंसी सोनाक्षी, सेक्सोलॉजिस्ट ने भेजा फिल्म खानदानी शफाखाना को नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2019 08:51 IST

फिल्म खानदानी शफाखाना जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने दिल्ली हाईकोर्ट में स्टे आर्डर सूट किया है।जिसमें उन्होंने फिल्म रिलीज की रोक की मांग की है।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म खानदानी शफाखाना जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दिल्ली के सेक्सोलॉजिस्ट डॉ विजय एबॉट ने दिल्ली  हाईकोर्ट में स्टे आर्डर सूट किया है।

 जिसमें उन्होंने फिल्म रिलीज की रोक की मांग की है। इतना ही नहीं डॉ विजय ने फिल्म के निर्देशक को नोटिस भी भेजा है। सोनाक्षी की इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है। जबकि टीसीरीज फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। 

ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होनी है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार डॉ विजय ने सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टीफिकेशन को एक लेटर भेजा है। इसमें कहा गया है कि फिल्म में डॉ हरि किशन लाल के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किचया किया गया है। जो कॉपीराइट का उल्लंघन करता है। बता दें कि डॉ विजय, मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉ हकीम हरी किशनलाल के बेटे हैं। फिल्म में सोनाक्षी ने इस फिल्म में सेक्सोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है। जो खानदानी शफाखाना चलाती है।

हाल ही में  एक मीडिया इंटरैक्शन में जब सोनाक्षी से उनके रिलेशनशिप को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड के एक सेलिब्रिटी को डेट कर चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं सोनाक्षी ने बताया कि इस बात की किसी को भनक भी नहीं है कि वो किसे डेट कर चुकी हैं। 

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?