लाइव न्यूज़ :

मजदूरों की मदद के लिए सोनाक्षी सिन्हा आईं आगे, नीलाम करेंगी अपनी ये पसंदीदा चीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 11:38 IST

सोनाक्षी ने अपने वीडियो में हार्ड वर्क दिखाया है।वीडियो में सोनाक्षी कह रही हैं, “अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते तो हम क्या अच्छे हैं। मेरी कला मेरे लिए सुरक्षित जगह है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट से इस वक्त देश जूझ रहा है। मजदूरों की मदद हर कई करने की कोशिश कर रहा है

कोरोना संकट से इस वक्त देश जूझ रहा है। ऐसे मजदूरों की मदद हर कई करने की कोशिश कर रहा है। खासतौर पर सेलेब्स मजदूरों की खासा मदद कर रह हैं।  ऐसे में अब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आगे आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी अब मजदूरों की मदद खास स्टाइल में करने जा रही है। सिन्हा ने ट्विटर पर एक वीडयो शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है।

इस वीडियो में सोनाक्षी ने अपना आर्ट वर्क दिखाते हुए कहा है कि “अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते, तो हम क्या अच्छे हैं.” उन्होंने कहा है कि मजदूरों की मदद के लिए वह अपने ‘आर्ट वर्क’ जिसमें पेंटिंग, स्केच और डिजिटल प्रिंटस हैं को नीलाम करेंगी।

अभिनेत्री सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘अच्छाई के लिए नीलामी (बोली)’ के शीर्षक से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैंने ‘फ्रैंकाइंड ऑफिसियल’ से एक टीम बनाई है जो मेरी कला को नीलाम करने और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट देने के लिए धन जुटाने में मेरी मदद करेगी। हर किसी के लिए इसमें कुछ है -डिजिटल प्रिंट, स्केच और बड़े कैनवास पेंटिंग। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले की जीत!। सोनाक्षी ने अपने वीडियो में हार्ड वर्क दिखाया है।वीडियो में सोनाक्षी कह रही हैं, “अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते तो हम क्या अच्छे हैं। मेरी कला मेरे लिए सुरक्षित जगह है। ये मुझे अपने विचारों को चैनेलाइज करने में मदद करती है और मुझे खुशी देती है।

सोनाक्षी आगे कहती हैं, “आर्ट मेरे लिए शांति और राहत की भावना लाता है और राहत वो है जो मैं उन लोगों के लिए लाना चाहती हूं, जिनके लिए ये लॉकडाउन एक बुरा सपने की तरह है। जिन लोगों के पास कोई इनकम नहीं है और इसलिए खुद का और अपने परिवार पेट भरने में असमर्थ हैं। ये हैं दिहाड़ी मजदूर, मैंने कैनवास और स्केच को नीलाम करने का फैसला किया है, इन्हें मैंने अपने पूरे दिल से बनाया है। नीलामी से मिलने वाले पैसे से दिहाड़ी मजदूर को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!